फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, Former MP Kailasho Saini joins BJP

चुनाव से पहले हरियाणा में कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी भाजपा में शामिल

Wed, 25 Sep 2019 09:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Sep 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, Former MP Kailasho Saini joins BJP
सुभाष बराला के साथ पूर्व सांसद कैलाशो सैनी - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में भाजपा का दामन थामने के लिए नेताओं में होड़ मची हुई है। बुधवार को कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशो सैनी भी कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में कैलाशो ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बराला ने पार्टी में उनका स्वागत पटका पहनाकर किया। 

विज्ञापन


नई दिल्ली में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल हुई कैलाशो सैनी इनेलो की टिकट पर कुरुक्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। कांग्रेस की टिकट पर वह दो बार लाडवा से विधानसभा चुनाव लड़ चकी हैं। कुरुक्षेत्र जिले में उनका अच्छा खासा प्रभाव है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कैलाशो को पार्टी विधानसभा चुनाव में लाडवा या रादौर से चुनाव मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन


 सुभाष बराला ने कहा कि विपक्षी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होती जा रही है। मुद्दाविहीन विपक्षी दलों की इससे नींद उड़ी हुई है। जिस प्रकार नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उससे निश्चित है कि भाजपा 75 पार के लक्ष्य से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार की नीतियों से न केवल प्रदेश की जनता, बल्कि विपक्ष के नेता भी प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed