{"_id":"5d8b90758ebc3e012c652dfe","slug":"haryana-assembly-elections-2019-former-mp-kailasho-saini-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले हरियाणा में कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले हरियाणा में कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी भाजपा में शामिल
Wed, 25 Sep 2019 09:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Sep 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
सुभाष बराला के साथ पूर्व सांसद कैलाशो सैनी
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में भाजपा का दामन थामने के लिए नेताओं में होड़ मची हुई है। बुधवार को कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशो सैनी भी कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में कैलाशो ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बराला ने पार्टी में उनका स्वागत पटका पहनाकर किया।
विज्ञापन
नई दिल्ली में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल हुई कैलाशो सैनी इनेलो की टिकट पर कुरुक्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। कांग्रेस की टिकट पर वह दो बार लाडवा से विधानसभा चुनाव लड़ चकी हैं। कुरुक्षेत्र जिले में उनका अच्छा खासा प्रभाव है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कैलाशो को पार्टी विधानसभा चुनाव में लाडवा या रादौर से चुनाव मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन
सुभाष बराला ने कहा कि विपक्षी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होती जा रही है। मुद्दाविहीन विपक्षी दलों की इससे नींद उड़ी हुई है। जिस प्रकार नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उससे निश्चित है कि भाजपा 75 पार के लक्ष्य से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार की नीतियों से न केवल प्रदेश की जनता, बल्कि विपक्ष के नेता भी प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन