फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, Challange to save seats for BJP Leaders and Ministers

हरियाणा विस चुनावः भाजपा के दिग्गजों को बचाने होंगे अपने दुर्ग, विपक्ष-जनता की नब्ज भांपनी होगी

Wed, 02 Oct 2019 11:39 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 02 Oct 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Challange to save seats for BJP Leaders and Ministers
यूपी सीएम योगी के साथ हरियाणा सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी बड़े धुरंधर मैदान में उतर चुके हैं। पार्टी ने अपने दो मंत्रियों को छोड़कर बाकी सभी पर भरोसा जताया है। मनोहर लाल सरकार के पहले कार्यकाल में अहम विभाग संभालने वाले सभी मंत्रियों की अब जनता की अदालत में कड़ी परीक्षा होगी। इन्हें न केवल विपक्ष की घेराबंदी से बचना होगा, बल्कि जनता की नब्ज भी टटोलनी होगी। भाजपा के कुछ मंत्री दूसरी बार विधानसभा पहुंचने के लिए जोर लगाएंगे तो कुछ अपनी तीसरी या छठी पारी खेलने उतरेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा पांच बार विधानसभा पहुंच चुके हैं, इस बार उनके पास शिक्षा मंत्री का जिम्मा था। इससे पहले भी वह मंत्री रह चुके हैं। महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से एक बार फिर वह मैदान में उतरेंगे। उनका पूरा फोकस एक बार फिर चुनाव जीत कर विधानसभा की दहलीज लांघने पर है। जबकि, विरोधी उनका रास्ता रोकने की पूरी कोशिश करेंगे। शर्मा को कांग्रेस के अलावा इनेलो, जजपा से भी पार पाना होगा। अंबाला के विधायक व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी पांच बार विधानसभा पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


इस बार वह छठी पारी खेलने को बेताब हैं। विज को घेरने के लिए कांग्रेस अपना उम्मीदवार इस बार बदल सकती है। इनेलो और जजपा उम्मीदवारों से भी विज को सचेत रहना होगा। साथ ही क्षेत्र की जनता को विश्वास में लेना पड़ेगा। शहरी निकाय मंत्री तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरने जा रही हैं। वह लगातार दो बार जीती हैं। इस बार उन्हें भी विपक्ष के चुनावी चक्रव्यूह से बचना होगा। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पहली बार ही जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। दोनों ही इस बार भी जीत को लेकर पूरी ताकत झोंके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी अपने-अपने हलकों में विपक्ष की रणनीति भेदनी होगी। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी लगातार जीतकर विधानसभा आ रहे हैं। भाजपा से वह पहली बार ही जीते थे, इससे पहले इनेलो में जीतते रहे। उन्हें भी इस बार कांग्रेस और इनेलो के घेराबंदी से सतर्क रहना होगा। राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, कर्ण देव कंबोज, कृष्ण बेदी, बनवारी लाल भी पहली बार ही जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार इन्हें दोबारा अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। कंबोज के लिए चुनौती इसलिए भी ज्यादा है, चूंकि उनका विधानसभा क्षेत्र बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed