फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election Vinesh Phogat resigned from Railways

Haryana Assembly Election: कांग्रेस में शामिल हुईं विनेश फोगाट, रेलवे से इस्तीफा देकर थामा 'हाथ'

Fri, 06 Sep 2024 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 02:45 PM IST
सार

पहलवान विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। वे आज कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। वे बादली से चुनाव लड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
Haryana Assembly Election Vinesh Phogat resigned from Railways
कांग्रेस में शामिल हुए विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उनके साथी पहलवान बजरंग पूनिया ने भी पार्टी का दामन थाम लिया। कुछ ही देर में आधिकारिक एलान कर दिया जाएगा। दोनों कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


इससे पहले विनेश ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि वे रेलवे की सदा आभारी रहूंगी।  

खरगे ने कहा-चक दे हरियाणा   

विनेश और बजरंग से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा-चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाकात। हमें आप दोनों पर गर्व है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




विनेश ने अपने इस्तीफे में कहा कि भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूँगी।

Image

साक्षी मलिक बोलीं-मेरी तरफ से आंदोलन जारी है

बजरंग पुनिया और विनेश फोगट के कांग्रेस में जाने पर पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि पार्टी में शामिल होना उनका निजी फैसला है। मेरा मानना है कि हमें त्याग करना चाहिए। हमारे आंदोलन, महिलाओं की लड़ाई को गलत छवि नहीं दी जानी चाहिए...मेरी तरफ से आंदोलन जारी है। 

मलिक ने खुलासा कि कि मुझे भी ऑफर मिले थे, लेकिन मैं देखना चाहती थी कि मैंने आखिर तक क्या शुरू किया है। जब तक फेडरेशन साफ नहीं हो जाता और महिलाओं का शोषण खत्म नहीं हो जाता, मेरी लड़ाई जारी रहेगी...लड़ाई सच्ची है और यह जारी रहेगी।
 
 

राहुल गांधी से मिले थे दोनों पहलवान

कुछ दिन पहले दोनों पहलवानों ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद से दोनों के राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई थी। इस मुलाकात के बाद से माना जा रहा था कि विनेश जुलाना और बजरंग पूनिया बादली सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। या फिर दोनों में से कोई एक पहलवान चुनावी मैदान में आ सकता है।  

राहुल से मिलने के बाद बजरंग व विनेश ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। पेरिस से लौटने के बाद जब विनेश फोगाट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थीं तो कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा उनके स्वागत में पहुंचे थे।


विनेश के स्वागत में निकाले गए जुलूस में भी दीपेंद्र काफी दूर तक साथ चले थे। उस दौरान बजरंग पूनिया भी साथ थे। तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि विनेश फोगाट व बजरंग पूनिया कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उसके बाद दोनों पहलवानों ने दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed