फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2019, BJP Candidates May Be Declared Today

बेटी की टिकट पर अड़े राव इंद्रजीत तो भाजपा ने रोकी प्रत्याशियों की सूची, आज हो सकती जारी

Mon, 30 Sep 2019 11:10 AM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Sep 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2019, BJP Candidates May Be Declared Today
सांसद राव इंद्रजीत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची रविवार देर रात तक जारी नहीं हो सकी। टिकट आवंटन को लेकर हाई प्रोफाइल ड्रामा चला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सूची नवरात्रि के पहले दिन फाइनल होने की हामी भरी थी लेकिन सूत्रों का कहना है कि गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत अपनी बेटी आरती राव के नाम पर अड़े हुए हैं, जिसके चलते भाजपा की सूची रोक ली गई। हालांकि भाजपा के अंदरूनी सूत्र यह भी बता रहे हैं कि महाराष्ट्र की सूची के साथ ही हरियाणा की सूची भी जारी होनी है, इसलिए यह सूची जारी नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


सोमवार को सूची जारी होने की पूरी संभावना है। उधर, राव इंद्रजीत के करीबियों का कहना है कि उनकी रविवार सुबह सीएम मनोहर लाल के साथ बैठक होनी थी, लेकिन निजी कारणों से वह बैठक में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


मालूम हो कि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत अपनी बेटी को टिकट के लिए अड़े हुए हैं, जबकि पार्टी चार से अधिक टिकट देने को तैयार नहीं है। आरती राव के  टिकट पर भी आम सहमति नहीं बन पाई। सांसदों, मंत्रियों व विधायकों के परिवार को टिकट न देने के फैसले के चलते आरती का टिकट नहीं हो पा रहा। इससे राव इंद्रजीत नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल से सोमवार सुबह उनकी बैठक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हो सकती है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी बेटे के लिए टिकट की लॉबिंग कर रहे हैं। मगर, उनकी भी बात नहीं बन पा रही। दोनों मंत्री इस बात पर भी अड़े हुए हैं कि अगर उनके परिवार में किसी को टिकट नहीं तो अन्य किसी सांसद के परिजनों को भी टिकट न दिया जाए। यही कारण है कि उचाना कलां से प्रेमलता के नाम पर भी अंतिम मुहर नहीं लगी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुई बैठक में सीएम मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने 69 उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर दी थी। जिस पर हाईकमान ने भी मुहर लगा दी, लेकिन पेंच बाकी 21 सीटों में शामिल दक्षिण हरियाणा व जींद की उचाना कलां सीट को लेकर फंस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed