फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2014 Preparations

हरियाणा विस चुनाव की तैयारियां एक नजर में

Fri, 05 Sep 2014 11:09 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Sep 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2014 Preparations

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख का ऐलान कभी भी हो सकता है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा का काम पूरा कर लिया है। केंद्रीय टीम भी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हरियाणा का दौरा कर चुकी है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सरकारी मशीनरी चुनाव के काम में एक्टिव हो जाएगी। 31 जुलाई तक कुल 1 करोड़ 62 लाख 60 हजार 139 मतदाताओं का वोटर पहचान पत्र बना दिया गया है।
विज्ञापन


लेकिन बीते दस साल में हरियाणा की तस्वीर बदल चुकी है। 2005 के विधानसभा चुनाव से अब तक मतदाताओं की संख्या में 35 लाख का इजाफा हो चुका है। इसमें युवा मतदाता कहीं से पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की तैयारियां पूरी

Haryana Assembly Election 2014 Preparations

मतदाताओं की इस बढ़ी संख्या के हिसाब से चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। जिस हिसाब से जनसंख्या का आंकड़ा बढ़ा है आयोग ने पोलिंग स्टेशन और पुलिस कंपनियों की भी डिमांड भी बढ़ा दी है।

आईजी ला एंड आर्डर चुनाव की प्रक्रिया में नोडल अधिकारी होंगे। इसके अलावा आयोग ने इनकम टैक्स विभाग और आबकारी विभाग से भी एक एक नोडल अधिकारी बनाया है। जो पूरे हरियाणा की स्थिति पर नजर रखेगा।

आचार संहिता लगने के साथ ही जिलों के उपायुक्त रोजाना शराब का रिकार्ड जांचेंगे। प्रत्येक विधानसभा में तीन फ्लाइंग स्क्वायड बनाए गए हैं जो अनियमितताओं का औचक निरीक्षण कर आयोग को रिपोर्ट सौंपेंगे।

पिछले चुनावों पर एक नजर

Haryana Assembly Election 2014 Preparations

2005 का चुनाव-------पुरुष------महिला---------कुल
मतदाता-----------6903732---5832156----12735888

2009 का चुनाव---------पुरुष----------महिला-------कुल
मतदाता--------------7149715------5967250----13116965

2014 के चुनाव पर एक नजर

पिछले दो चुनाव के बाद हरियाणा में कांग्रेस ने सरकार बनाई है। इस बार प्रदेश की जनता सभी दलों का मिजाज भांप रही है। चुनाव की तिथि घोषित होते ही नेताओं के साथ जनता का आंकलन भी शुरू हो जाएगा। जनता के मूड का खुलासा मतगणना वाले दिन ही होगा।

ये तय करेंगे हरियाणा का भविष्य

Haryana Assembly Election 2014 Preparations

निर्वाचक---------पुरुष----------महिला----------कुल
सामान्य-------8708830-----7449287-------16158117
सर्विस----------69158-------32564---------102022
कुल----------8778288-----7481851---------16260139

2009 में चुनाव लड़े थे 1222 प्रत्याशी:
प्रत्याशी--------1222---------प्रति विधानसभा औसत-----14
कम से कम-------7------------अधिक से अधिक---------25

पोलिंग प्रतिशत:
2009 विधानसभा चुनाव में पोलिंग प्रतिशत-----72.29 प्रतिशत
2014 लोकसभा चुनाव में पोलिंग  प्रतिशत------71.86 प्रतिशत

आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं मतदान की तिथि की घोषणा के साथ ही आयोग तैयारियों में जुट जाएगा। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था के लिए आईजी ला एंड आर्डर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
श्रीकांत वालगद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed