फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Deputy Speaker History in State Politics, Lekhwati Jain

हरियाणाः लेखवती को छोड़ कोई डिप्टी स्पीकर दोबारा विधानसभा नहीं पहुंचा, गवाह है इतिहास

Tue, 26 Nov 2019 10:00 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 26 Nov 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Deputy Speaker History in State Politics, Lekhwati Jain
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गठन के बाद सन 1966 से लेकर अब तक का इतिहास देखें तो डिप्टी स्पीकर रहीं लेखवती जैन को छोड़कर अन्य कोई भी डिप्टी स्पीकर दोबारा विधानसभा की दहलीज नहीं लांघ पाया। डिप्टी स्पीकर बनने के बाद जहां अधिकतर विधायक अगली बार चुनाव ही हार गए, तो कई विधायकों को दोबारा चुनाव लड़ने का मौका तक नहीं मिल पाया। जिस वजह से वे दोबारा हरियाणा विधानसभा नहीं पहुंच पाएं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, हरियाणा ही ऐसा राज्य है, जिसने देश को पहली महिला स्पीकर भी दी। पंजाब से अलग होने के बाद सन 1966 में  संयुक्त पंजाब की डिप्टी स्पीकर शन्नो देवी को पहले 1 नवंबर 1966 को हरियाणा विधानसभा की पहली डिप्टी स्पीकर बनाया गया, लेकिन एक महीने चार दिन बाद 05 दिसंबर 1966 को उन्हें डिप्टी स्पीकर के पद से हटाकर हरियाणा विधानसभा की ही पहली स्पीकर बना दिया गया।
विज्ञापन


इस तरह शन्नो देवी को देश में किसी विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। शन्नो देवी संयुक्त पंजाब के समय जगाधरी निर्वाचन क्षेत्र  से 1962 से 1966 तक विधायक थीं। जबकि इससे पहले शन्नो देवी संयुक्त पंजाब में 1951 से 1957 तक अमृतसर शहर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र की भी विधायक थी। शन्नो देवी के बाद विधायक मुल्तान सिंह को 6 दिसंबर 1966 को डिप्टी स्पीकर बनाया गया, जिनका कार्यकाल 28 फरवरी 1967 तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अंबाला सिटी व नग्गल सीट से विधायक रहीं लेखवती जैन ही ऐसी विधायक हैं, जो 22 जुलाई 1968 से 21 जनवरी 1972 तक डिप्टी स्पीकर रही और फिर जीतकर आने केबाद उन्हें 5 अप्रैल 1972 से 30 अप्रैल 1977 तक फिर डिप्टी स्पीकर बनाया गया।

संतोष यादव को इस बार नहीं मिली टिकट

विधानसभा में चौदहवीं डिप्टी स्पीकर रही संतोष यादव चार बार चुनाव लड़ीं। लेकिन तीन बार वह हार गईं। वर्ष 2014 में अटेली सीट से विधायक बनी, तो भाजपा ने उन्हें चुनाव केकरीब एक साल बाद 4 सितंबर 2015 को डिप्टी स्पीकर बनाया। लेकिन इस बार उन्हें भाजपा से टिकट न मिलने की वजह से उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा।  इसी तरह जगाधरी से विधायक अकरम खान भी तेरहवें डिप्टी स्पीकर बने। लेकिन उसके बाद वे चुनाव हार गए और विधानसभा नहीं पहुंच पाए।

भाजपा खाते में जा सकता है डिप्टी स्पीकर पद
आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस अवसर पर जरूरी कागजात के साथ-साथ कुछेक बिल भी पेश हो सकते हैं। जबकि इस अवसर पर हरियाणा के पंद्रहवें डिप्टी स्पीकर का चुनाव सबसे अहम एजेंडा है। चूंकि इस बार सरकार भाजपा-जजपा-निर्दलीय गठबंधन की है। तो जाहिर है डिप्टी स्पीकर भी इन्हीं में से एक होगा।

सूत्रों की माने तो स्पीकर की तरह डिप्टी स्पीकर भी भाजपा के खाते से ही बन सकता है। हालांकि लॉबिंग जजपा व निर्दलीय खेमों में भी चल रही है। लेकिन निर्दलीय 7 विधायकों में से एक को मंत्रीपद और चार को विभिन्न निगमों के चेयरमैन पद मिल चुके हैं। ऐसे में डिप्टी स्पीकर का पद भाजपा और जजपा के खाते में जाने की संभावना है और इसमें भी भाजपा अपना डिप्टी स्पीकर बनाएगी, इसकी संभावनाएं प्रबल बताई जा रही है।

हरियाणा विधानसभा में अब तक के डिप्टी स्पीकर

- पहला डिप्टी स्पीकर : शन्नो देवी (1 नवंबर 1966 से 5 दिसंबर 1966 तक)
- दूसरा डिप्टी स्पीकर : मुल्तान सिंह (6 दिसंबर 1966 से 28 फरवरी 1967 तक)
- तीसरा डिप्टी स्पीकर : चौधरी मनफूल सिंह (17 मार्च 1967 से 19 जुलाई 1967 तक)
- चौथा डिप्टी स्पीकर : लेखवती जैन (22 जुलाई 1968 से 21 जनवरी 1972 व 5 अप्रैल 1972 से 30 अप्रैल 1977 तक)
- पांचवां डिप्टी स्पीकर : कंवर विजय पाल सिंह (6 जुलाई 1977 से 19 अप्रैल 1982 तक)
- छठा डिप्टी स्पीकर : चौधरी वेदपाल (24 जून 1982 से 23 जून 1987 तक)
- सातवां डिप्टी स्पीकर : चौधरी कुलबीर सिंह (9 जुलाई 1987 से 14 नवंबर 1990 तक)
- आठवां डिप्टी स्पीकर : वासुदेव शर्मा (5 मार्च 1991 से 23 मार्च 1991 तक)
- नौवां डिप्टी स्पीकर : सुमेर चंद भट्टी (9 जुलाई 1991 से 15 मई 1996 तक)
- दसवां डिप्टी स्पीकर : फकीर चंद अग्रवाल (25 मई 1996 से 14 दिसंबर 1999 तक)
- ग्यारहवां डिप्टी स्पीकर : गोपीचंद गहलोत (15 मार्च 2000 से 4 जनवरी 2005 तक)
- बारहवां डिप्टी स्पीकर : आजाद मोहम्मद (21 मार्च 2005 से 21 अगस्त 2009 तक)
- तेरहवां डिप्टी स्पीकर : अकरम खान (5 मार्च 2010 से 19 अक्टूबर 2014 तक)
- चौदहवां डिप्टी स्पीकर : संतोष यादव (04 सितंबर 2015 से 26 अक्टूबर 2019 तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed