{"_id":"56fcc45c4f1c1bc472f00ab4","slug":"haryana-assembly-civil-aviation-ministry-chandigarh-airport-bhagat-singh-airport-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा: भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा: भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा में कैप्टन अभिमन्यु
- फोटो : अमर उजाला
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी मिली तो चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। हरियाणा विधानसभा में बजट सेशन के अंतिम दिन आज संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा ने उक्त प्रस्ताव विधानसभा में रखा, जिसे सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। अब हरियाणा सरकार इसे पास करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पास भेजेगी।
हरियाणा विधानसभा सत्र के आज अंतिम दिन प्रश्नकाल के बाद कुछ महत्वपूर्ण बिल रखे जाएंगे। स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने मेवात के अस्पताल में अनियमितताओं की विजिलेंस जांच कराने की बात कही। वे विधायक जाकिर हुसैन के सवाल का जवाब दे रहे थे।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा, 4 अप्रैल को मेवात डेवलपमेंट अथारिटी की बैठक में एमडीए का पूरा ब्यौरा रखा जाएगा। अगर अनियमितता मिली तो जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि एमडीए ने करोड़ों की धांधली के आरोप लगाए हैं। इनेलो विधायक अभय चौटाला के एक प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया की पिछली सरकार के दौरान CLU के मामले में भारी रिश्वत खोरी हुई। वहीं, हरियाणा के विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाए जाने को लेकर विधायक ज्ञान चन्द गुप्ता की सदन में CM और बराला से मंत्रणा जारी, गुप्ता कमेटी के अध्यक्ष है।