फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana and Punjab DGPs joint meeting held in Panchkula

पंचकूला में बैठक : संगठित अपराध के खिलाफ होगी साझा कार्रवाई, पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ पुलिस चलाएगी अभियान

Fri, 26 Mar 2021 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Mar 2021 12:23 AM IST
सार

  • हरियाणा-पंजाब के डीजीपी की संयुक्त बैठक पंचकूला में हुई, चंडीगढ़ के अफसर शामिल रहे
  • पुलिस अधिकारियों ने अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोहों की जानकारी आपस में साझा की

विज्ञापन
Haryana and Punjab DGPs joint meeting held in Panchkula
पंचकूला में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों की बैठक।

विस्तार

संगठित अपराध के खात्मे के लिए पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ ने हाथ मिलाया है। संगठित अपराध में शामिल गिरोहों पर शिकंजा कसने के लिए गुरुवार को दोनों राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक पंचकूला में हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव और पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने की।

विज्ञापन


बैठक में विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की गई। अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोहों की जानकारी भी आपस में साझा की गई। बैठक में शामिल पुलिस अधिकारियों ने संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की। जिसमें प्रभावी समन्वय, सामान्य डेटाबेस बनाने और सूचनाओं को वास्तविक समय पर साझा करने के लिए संस्थागत तंत्र बनाने पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन


बैठक में पुलिस महानिदेशक अपराध हरियाणा मोहम्मद अकील, एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) हरियाणा नवदीप सिंह विर्क, आईजीपी एसटीएफ हरियाणा अमिताभ ढिल्लों, सीपी पंचकूला सौरभ सिंह, डीआईजी एसटीएफ हरियाणा सतीश बालन, एडीजीपी (आंतरिक सुरक्षा, पंजाब) आरएन ढोके, डीआईजी चंडीगढ़ ओमवीर सिंह, एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप सिंह चहल, डीसीपी पंचकूला मोहित हांडा शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर समन्वय से कसेगा शिंकजा : यादव

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि समन्वय बैठकों से अंतरराज्यीय बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने, संगठित अपराध का पता लगाने सहित वास्तविक समय में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। उन्होंने अंतरराज्यीय अपराध को रोकने और पता लगाने के लिए सभी स्तर पर पुलिस अधिकारियों के टेलीफोन नंबर साझा करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि खूंखार अपराधियों और गैंगस्टर का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग और विदेश में उनके ठिकानों को नाकाम करना एक चुनौती है।

अपराधियों को तुरंत पकड़ने के लिए बनानी होगी संयुक्त प्रणाली : दिनकर
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने अंतरराज्यीय बैठक आयोजित करने के लिए डीजीपी हरियाणा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध से जुड़े अपराधियों को तुरंत पकड़ने के लिए हमें मिलकर सिस्टम बनाना चाहिए। इस दिशा में कार्रवाई के लिए कई संभावित क्षेत्र हैं। वास्तविक समय में जानकारी साझा करने के लिए संयुक्त रणनीति बनानी होगी। इससे दोनों राज्यों सहित चंडीगढ़ पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने में बल मिलेगा। इस रणनीति के आधार पर एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उसमें इन प्राथमिकताओं को प्राप्त करने के लिए ठोस उपाय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed