{"_id":"653ac326df7de0db8c0c71d8","slug":"haryana-also-made-a-strong-entry-in-the-national-games-chandigarh-news-c-16-1-pkl1073-271138-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: राष्ट्रीय खेलों में भी हरियाणा की धमाकेदार एंट्री, जीते आठ गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: राष्ट्रीय खेलों में भी हरियाणा की धमाकेदार एंट्री, जीते आठ गोल्ड
विज्ञापन
चंडीगढ़। गोवा में शुरू हुए राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने धमाकेदार एंट्री की है। खिलाड़ियों ने पहले ही दिन 8 गोल्ड मेडल जीते। इनके अलावा एक सिल्वर व दो ब्रांज मेडल भी अपने नाम किए। इन खेलों में मार्च पास्ट में हरियाणा दल का नेतृत्व दक्षिण एशियाई खेलों में पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग खिलाड़ी शीतल दलाल और नेटबाल में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी सचिन ने किया। 43 खेलों के लिए 900 से ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा की तरफ से भाग ले रहे हैं। 2022 में गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा पदक तालिक में तीसरे स्थान पर था।
इन्होंने जीता गोल्ड
फेंसिंग में तनिक्षा खत्री, जिम्नास्टिक में योगेश्वर सिंह, मॉडर्न पेन्थालोंन में उजाला, बैडमिंटन में अनुपमा उपाध्याय, हरियाणा पेनसेक सिलाट में महिला टीम ने दो मेडल व नेटबॉल की पुरुष और महिला वर्ग की टीम ने गोल्ड जीता।
-मॉडर्न पेन्थालोंन में अजय कुमार ने रजत व रवि ने कांस्य जीता जबकि फेंसिंग पुरुष वर्ग में देव नरवाल ने भी कांस्य पदक जीता।
-हरियाणा की पुरुष रग्बी टीम ने क्वार्टर फाइनल में पंजाब को एकतरफा मुकाबले में 13-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।