फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Agriculture Department will take help of Artificial Intelligence to assess crops

Haryana: फसलों के उत्पादन व नुकसान के आकलन के लिए अब AI की मदद लेगा हरियाणा, सात करोड़ आएगा खर्च

Fri, 18 Aug 2023 08:28 AM IST
निवेदिता वर्मा नसीब सैनी, अमर उजाला, चंडीगढ़
नसीब सैनी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 08:28 AM IST
सार

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार एआई मॉडल में सैटेलाइट व अन्य माध्यमों से हर सप्ताह फसल के फोटो लिए जाएंगे। हर सप्ताह दिए जाने वाले फोटाे में फसल के रंग, पौधे की लंबाई, पत्तियों का एआई मॉडल अध्ययन करेगा।

विज्ञापन
Haryana Agriculture Department will take help of Artificial Intelligence to assess crops
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरियाणा कृषि विभाग अब फसलों के उत्पादन और नुकसान के आकलन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद लेगा। अभी राज्य सरकार यह कार्य कर्मचारियों के माध्यम से करवाती है। केंद्र व राज्य सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके लिए एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित कर दिए गए हैं। सरकार की योजना है कि आगामी रबी के सीजन में इस तकनीक से काम हो। इस प्रोजेक्ट पर करीब सात करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन


कृषि विभाग हर साल फसलों के लिए रकबे के हिसाब से अनुमानित उत्पादन का आकलन करता है। इसके लिए कृषि विभाग के कर्मचारी जिलों में निश्चित क्षेत्र को चयनित कर उस क्षेत्र में हुए फसल उत्पादन से अंदाजा लगाते हैं। साथ ही बीमारी या अन्य कारणों से फसलों में नुकसान के आकलन के लिए भी विभाग कर्मचारियों पर निर्भर है।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा एआई मॉडल
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार एआई मॉडल में सैटेलाइट व अन्य माध्यमों से हर सप्ताह फसल के फोटो लिए जाएंगे। हर सप्ताह दिए जाने वाले फोटाे में फसल के रंग, पौधे की लंबाई, पत्तियों का एआई मॉडल अध्ययन करेगा। इसमें अत्याधुनिक कंप्यूटर का प्रयोग किया जाएगा। एआई मॉडल फसल के बीच में व कटाई से पहले दो बार रिपोर्ट देगा। इससे उत्पादन का अनुमान लगाया जाएगा। इसी तरह की तकनीक फसल नुकसान के आकलन में प्रयोग की जाएगी। इससे पता चलेगा कि फसल में किस तरह की बीमारी का प्रकोप है, अगर है तो इसका उत्पादन पर कितना असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीक से ये होगा फायदा

  • एआई की मदद से फसल के उत्पादन का सही आकलन होने पर फसल के भाव तय करने में आसानी होगी।
  • तकनीक के प्रयोग से मानव श्रम और समय की बचत होगी।
  • पुरानी तकनीक पर लागत खर्च में भी कमी आएगी।


ठीक होगा फसल नुकसान का आकलन
नुकसान के आकलन में कई बार किसानों की शिकायतें रहती हैं कि आकलन सही नहीं हुआ। उन्हें पूरा मुआवजा नहीं मिलेगा। एआई की रिपोर्ट से नुकसान का आकलन सही होने पर किसानों की भी इस तरह की शिकायतें नहीं रहेंगी तथा उन्हें नुकसान का पूरा मुआवजा मिल सकेगा।


पहले चरण में करनाल व हिसार जिले का चयन
एआई से जो डाटा एकत्रित होगा, उस डाटा को कर्मचारियों द्वारा एकत्रित किए गए डाटा के साथ मिलान किया जाएगा। यदि दोनों में समानता रहती है या फिर ज्यादा अंतर नहीं रहता है तो विभाग बाद में यह कार्य एआई से ही करवा सकता है। योजना में पहले चरण में धान, गेहूं, सरसों व कपास को शामिल किया जाएगा। योजना में सबसे पहले करनाल व हिसार जिले का चयन किया गया है। दोनों जिलों में करीब सात करोड़ रुपये योजना पर खर्च किए जाएंगे। इसके बाद सात जिलों में, फिर पूरे प्रदेश में योजना को लागू किया जाना प्रस्तावित है। योजना पर केंद्र द्वारा 60 प्रतिशत व प्रदेश सरकार द्वारा 40 प्रतिशत खर्च वहन किया जाएगा।



एआई मॉडल के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। एआई से खेतीबाड़ी में क्रांति आएगी, जो किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। -नरहरि सिंह बांगड़, निदेशक, कृषि विभाग, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed