फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Abhay Chautala targets JJP, refuses to join India alliance

हरियाणा: अभय चौटाला का जजपा पर निशाना; दर्शन के नाम पर ले गए सीकर, लोगों से एक-एक हजार रुपये भी लिए

Wed, 27 Sep 2023 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 11:05 PM IST
सार

इनेलो प्रधान महासचिव ने प्रेसवार्ता में की जांच कराने और केस दर्ज करने की मांग की है। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि न हमें बुलाया और न ही हम इंडिया गठबंधन में शामिल हैं। कांग्रेस और हुड्डा पर भी तीखे तीर छोड़े। 

विज्ञापन
Haryana: Abhay Chautala targets JJP, refuses to join India alliance
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर सीकर रैली में ले जाया गया। चौटाला ने आरोप लगाया कि पंचकूला से जिन लोगों को ले जाया गया, उनसे प्रति व्यक्ति एक-एक हजार रुपये भी लिए गए।

विज्ञापन


उन्होंने मामले की जांच कराने और केस दर्ज करने की मांग की है। चौटाला बुधवार को यहां इनेलो मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर रहे थे। अभय सिंह ने कहा कि ऐसे हालात में तो जजपा जल्द ही एक और रैली आयोजित करेगी, ताकि लोगों से पैसे ऐंठे जा सकें।
विज्ञापन


अभय चौटाला ने कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर भी तीर छोड़े। चौटाला ने आरोप लगाया कि हुड्डा भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा भाजपा का साथ दिया है। कांग्रेस के सक्षम होने के बयान पर कहा कि अगर ऐसा है तो पिछली बार दोनों पिता-पुत्र लोकसभा चुनाव कैसे हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल में हुई रैली में कांग्रेस और आप के नेताओं के नहीं आने पर चौटाला ने कहा कि आप को न्योता नहीं दिया गया था, कांग्रेस नेता क्यों नहीं आए, वे ही बता सकते हैं। शेष सभी दलों के सदस्य यहां पहुंचे, जिनको आमंत्रित किया था।

क्षेत्रीय दलों को होना होगा एकजुट
एक अन्य सवाल पर चौटाला ने कहा कि न तो हमें इंडिया गठबंधन में शामिल होने के लिए अभी तक बुलाया गया है और न ही वे इसमें शामिल हुए हैं। हां ये तय है कि इसकी नींव पिछले साल ओमप्रकाश चौटाला ने रखी थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहते हैं, इसलिए सभी राज्यों में क्षेत्रीय दलों को एकजुट होना होगा, तब न कांग्रेस की जरूरत रहेगी और न ही भाजपा की।

नफे सिंह राठी दोबारा बने प्रदेशाध्यक्ष
नफे सिंह राठी को दोबारा से इनेलो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। समरपाल चौधरी को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अभय चौटाला को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। बाकी संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी करेंगे।


15 अक्तूबर से शुरू होगी रथयात्रा
अभय चौटाला पदयात्रा के बाद अब 15 अक्तूबर से प्रदेश में रथयात्रा शुरू करेंगे। प्रतिदिन 15 से 20 गांवों को कवर किया जाएगा और सभी 90 हलकों को कवर किया जाएगा। यह ‘रथयात्रा’ आगामी विधानसभा के चुनाव तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed