{"_id":"66b4ad83a2ba645a2204bd5f","slug":"haryana-aap-state-president-sushil-gupta-offer-to-wrestler-vinesh-phogat-to-jion-party-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान विनेश फोगाट को AAP का ऑफर: हरियाणा आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता बोले- मिलकर तानाशाह के खिलाफ लड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान विनेश फोगाट को AAP का ऑफर: हरियाणा आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता बोले- मिलकर तानाशाह के खिलाफ लड़ेंगे
Fri, 09 Aug 2024 04:32 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:32 PM IST
सार
हरियाणा आम आदमी पार्टी ने पहलवान विनेश फोगाट को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है। हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने एक रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही है।
विज्ञापन
विनेश फोगाट
- फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
विस्तार
पहलवान विनेश फोगाट को लेकर अब राजनीति गरमाने लगी है। विनेश फोगाट को राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दे रहे हैं। हरियाणा के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा में एक राज्यसभा सीट खाली है। अगर मेरे पास बहुमत होता तो मैं विनेश फोगाट को राज्यसभा भेज देता।
विज्ञापन
वहीं, अब आम आदमी पार्टी की तरफ से भी विनेश फोगाट को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया गया है। हरियाणा आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने विनेश फोगाट को पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को हिसार के हांसी में में आयोजित आम आदमी पार्टी की एक रैली में आप नेता सुशील गुप्ता ने पहलवान विनेश फोगाट को पार्टी में शामिल होने की बात भरी सभा में कही है। इस जनसभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे थे।
हरियाणा आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विनेश फोगाट देश में भी लड़ी और विदेश में भी लड़ी, लेकिन आपने (केंद्र) यहां भी षड्यंत्र किया और विदेश की धरती में भी षड्यंत्र किया गया।
लेकिन हरियाणा की बेटी देश की बेटी विनेश फोगाट आप फाइटर हैं। आप जंतर-मंतर में भी लड़े और पेरिस में भी लड़े, सारा देश आपके साथ है। मैं आपको आमंत्रित करता हूं। हम मिलकर इस तानाशाही को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। आम आदमी पार्टी आपका अभिनंदन करती है स्वागत करती है। आइए हम मिलकर इस तानाशाह की सत्ता को उखाड़ कर फेंक देंगे।