फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana 4073 guest teachers job issue

गेस्ट टीचर्स नौकरी पर रहेंगे या हटेंगे, फैसला दो दिन बाद

Thu, 28 May 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 May 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
haryana 4073 guest teachers job issue

हरियाणा के सरकारी स्कूलों से हटाए जाने वाले 4073 सरप्लस गेस्ट टीचरों के मामले में सुनवाई दो दिन के लिए टल गई है। इस मामले में सुनवाई शुक्रवार को होगी।

विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में बुधवार को सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ने जस्टिस अमित रावल की बेंच को बताया कि गेस्ट टीचरों की ओर से हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में एक अपील दाखिल की गई है, जिस पर वीरवार को सुनवाई होनी है। इसलिए इस मामले को अपील पर फैसला आने तक टाल दिया जाए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में मामले पर दोनों पक्षों में गर्म बहस

haryana 4073 guest teachers job issue

बुधवार को मुख्य मामले पर सुनवाई के समय खचाखच भरे कोर्ट रूम में याचिकाकर्ता पक्ष ने हालांकि सरकारी वकील की दलील का विरोध किया, लेकिन जस्टिस रावल ने डिवीजन बेंच में गेस्ट टीचरों की अपील पर दलील को स्वीकार करते हुए सुनवाई को शुक्रवार के लिए टाल दिया।

हालांकि, सुनवाई के दौरान जब सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि एलीमेंटरी शिक्षा विभाग की ओर से 4060 सरप्लस गेस्ट टीचरों को 24 घंटे का नोटिस जारी किया गया था, इस पर जस्टिस अमित रावल ने पूछा कि जब 24 घंटे बीत चुके हैं तो अब किस बात का इंतजार है।

इस पर एडवोकेट जनरल ने बताया कि गेस्ट टीचरों ने काम से हटाए जाने के फैसले के खिलाफ डिवीजन बेंच में बुधवार को ही एक अपील दाखिल की है, जिसे सुनवाई के लिए स्वीकार भी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अपील पर वीरवार को ही सुनवाई होनी है, इसलिए इस मुख्य केस की सुनवाई अपील पर लिए जाने वाले फैसले के बाद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed