फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harsimrat Kaur Badal Tweet on Sushma Swaraj with Memorable Photo

हरसिमरत बादल ने ट्वीट की सुषमा स्वराज के साथ बेहद यादगार तस्वीर, लिखा- मैंने बड़ी बहन को खो दिया

Wed, 07 Aug 2019 04:05 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 07 Aug 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Harsimrat Kaur Badal Tweet on Sushma Swaraj with Memorable Photo
सुषमा स्वराज - फोटो : ट्विटर
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सुषमा स्वराज के साथ एक यादगार तस्वीर ट्वीट की और श्रद्धांजलि देते हुए दिल छू लेने वाली बात लिखी। हरसिमरत ने लिखा कि देश ने आज एक महान शख्सियत खो दी और मैंने एक बड़ी बहन को खो दिया। उनके जाने से जो खालीपन रह जाएगा, वो कभी नहीं भरेगा। वाहेगुरु उन्हें शांति दें, देश की उस महान आत्मा को मेरा शत शत नमन।
विज्ञापन


तस्वीर में हरसिमरत कौर बादल, सुषमा स्वराज और सुखबीर बादल चारपाई पर बैठे हैं। सुखबीर बादल लाल रंग का पारंपरिक फुलकारी वाला हाथ का पंखा पकड़े हुए हैं और सुषमा व हरसिमरत हंसती दिख रही हैं।
विज्ञापन



 

गौरतलब है कि भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात देहांत हो गया। 67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। दिल्ली में लोधी रोड स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटी बांसुरी स्वराज ने मां को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।

सुषमा कुछ समय पहले काफी बीमार थीं। उन्होंने 2016 में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने से भी मना कर दिया था। एनडीए-2 सरकार में भी वे शामिल नहीं हुईं। सुषमा ने सियासत में शानदार पारी खेली, जिसे दुनिया याद रखेगी।

हरियाणा के अंबाला में जन्मीं सुषमा स्वराज का जहां सियासी सफर बेहद शानदार रहा, वहीं उन्होंने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया। पति स्वराज कौशल के लिए वह एक 'उम्दा दोस्त' रहीं तो बेटी बांसुरी के लिए वह एक आदर्श मां, जिनकी उंगली पकड़कर उन्होंने चलना सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed