{"_id":"e00fcc06080821f4ae469473396deb94","slug":"harsimrat-kaur-badal-criticized-congress-on-national-herald-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गांधी परिवार को बचाने को राष्ट्रीय एजेंडे की बलि दे रही कांग्रेस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गांधी परिवार को बचाने को राष्ट्रीय एजेंडे की बलि दे रही कांग्रेस'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Dec 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने नेशनल हेरॉल्ड और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक दलित की हत्या सहित अन्य दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को राजनीतिक रंग देकर विकास के राष्ट्रीय एजेंडे को पटरी से उतारने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस अपनी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को एक ऐसे मामले में बचाने के लिए संसद के कामकाज में बाधा पहुंचा रही है, जिसमें उन्होंने मात्र 50 लाख रुपये खर्च कर हजारों करोड़ रुपये मूल्य की नेशनल हेरॉल्ड की संपत्ति को हजम कर लिया।
विज्ञापन
मामले में अदालत ने उन्हें सम्मन जारी किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तरह की रणनीति लंबे समय तक सफल नहीं होगी।
हत्यारों पर कार्रवाई की मांग करने वाला उसी गुट का
अबोहर प्रकरण के संबंध में उन्होंने कहा कि जो नेता एक दलित की हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है, वह पिछले नगर समिति के चुनाव में हमलावरों के साथ मिलकर प्रचार अभियान चला रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच चल रहे भिडंत के मामले को दलित उत्पीड़न के रूप में पेश किया जा रहा है।
बादल ने कहा कि वह कांग्रेस को याद दिलना चाहती हैं कि पंजाब देश में सबसे ज्यादा दलित आबादी वाला राज्य है। बावजूद इसके राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार दलितों के खिलाफ अपराध पंजाब में सबसे कम हैं।