फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harsimrat Badal Meeting with Arun Jaitely about SAD-BJP Coalition

जेटली से मिलीं हरसिमरत, कम होगी खटास

Thu, 16 Oct 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Oct 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
Harsimrat Badal Meeting with Arun Jaitely about SAD-BJP Coalition

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा नेताओं के बीच परस्पर विरोधी तीखी बयानबाजी के बाद दोनों दलों के बीच तल्ख हुए रिश्तों में सुधार के कुछ संकेत मिले हैं।

विज्ञापन


देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल की बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद रिश्तों में सुधार की शुरुआत होती दिखाई पड़ी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इसके बाद जेटली ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से फोन पर बात की और दोनों दलों के दशकों पुराने संबंधों का हवाला देते हुए, इसके आगे भी जारी रखने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेटली ने पहले शाह से किया संपर्क

Harsimrat Badal Meeting with Arun Jaitely about SAD-BJP Coalition

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, बादल से बात करने से पहले जेटली ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी संपर्क साधा। इस दौरान चर्चा हुई कि महाराष्ट्र एवं हरियाणा की तरह ही पंजाब में भी भाजपा की ओर से अपने गठबंधन सहयोगी से रिश्ता खत्म करने की बातें प्रदेश में तेजी से हो रही हैं।

इसका ग्रासरूट लेवल पर बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस पर शाह ने उन्हें अवगत करवाया कि पंजाब में भाजपा का शिअद से नाता न केवल राजनीतिक बल्कि भावनात्मक भी है। इसलिए यह खत्म नहीं होगा। इसके बाद ही जेटली ने गठबंधन के कायम रहने संबंधी मुख्यमंत्री बादल से बात की।

नवजो‌त सिद्धू ने किया था बादल पर वार

Harsimrat Badal Meeting with Arun Jaitely about SAD-BJP Coalition

ध्यान रहे कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव में शिअद का इनेलो के साथ गठबंधन था। भाजपा अकेले मैदान में थी। इस दौरान दोनों पक्षों के नेताओं के बीच परस्पर विरोधी बयानबाजी भी हुई।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नवजोत सिद्धू ने तो सीधे-सीधे बादल पिता-पुत्र पर ही वार कर दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकालियों ने लूट मचा रखी है।

इसके बाद पंजाब पुलिस की ओर से उन्हें दी गई सुरक्षा भी वापस ले ली गई, जो बुधवार को बहाल हुई है। माना जा रहा है कि सुरक्षा बहाली संबंध निर्णय जेटली की बादल के साथ हुई बातचीत के बाद ही लिया गया। बहरहाल मामला कुछ शांत हुआ दिखाई पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed