{"_id":"59204d5f4f1c1b2f638b4568","slug":"harsimrat-badal-attacked-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":" सांसद हरसिमरत का गांधी परिवार पर आरोप, कहा- हमेशा रहा सिख विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद हरसिमरत का गांधी परिवार पर आरोप, कहा- हमेशा रहा सिख विरोधी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sun, 21 May 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री व बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि गांधी परिवार हमेशा ही सिख विरोधी रहा है। इसके चलते जब जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई है, सिखों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। हरसिमरत कौर बादल शनिवार को यहां एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मोदी सरकार ने देश का जितना विकास अपने तीन वर्षों के दौरान किया है, उतना कभी भी कांग्रेस सरकार ने नहीं किया। उल्टा कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीबों के हक को मारा है।
बादल ने कहा कि पंजाब में बनी कांग्रेस की नई सरकार को चलाने वाले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश के लोगों के हितों को नजरअंदाज कर गांधी परिवार के इशारों पर प्रदेश में काम कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन ने अपने वादे पूरे करने की बजाय अब पिछली सरकार पर आरोप मढ़ना शुरू कर दिया है।
बादल ने आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार के सत्ता में आने से पंजाब का ग्राफ नीचे गिरा है। जबकि अकाली सरकार के राज में विकास की नजर से पंजाब का ग्राफ ऊंचा उठ रहा था। इसके अलावा पंजाब में आए दिन कानून व्यवस्था की स्थित बिगड़ती जा रही है, जिसको कंट्रोल करने में कांग्रेस सरकार नाकाम है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के देश के हर राज्य का विकास किया है न कि केंद्र की पिछली कांग्रेस सरकार के समय तो देश के राज्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा था ।