हरसिमरत और सुखबीर ने रखा हजारों रोजगार देने वाले प्लांट की नींव का पत्थर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को गांव तरखानवाल के पास बनने वाले बायो एथनॉल प्लांट का नींव पत्थर रखा। हालांकि प्रोजेक्ट का नींव पत्थर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रखना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह पहुंच नहीं पाए।
इस प्रोजेक्ट के जरिये पराली से वाहनों की खपत के लिए तेल, जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने के लिए खाद और घरेलू गैस बनाई जाएगी। इस प्लांट के लगने के साथ पंजाब में पराली को आग न लगाने का हल भी निकाल लिया गया और हवा प्रदूषण को भी रोक लग सकेगी।
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बताया कि इस प्लांट की स्थापित होने से जहां पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाया जाएगा। वहीं किसानों की आमदन में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि इस प्लांट में रोजाना 400 टन पराली की खपत हो सकेगी। सौ किलोमीटर एथनॉल रोजाना पर 3.20 करोड़ लीटर एथनॉल सालाना बनेगी।
प्रोजेक्ट के जरिये करीब 1300 लोगों को मिलेगा रोजगार : सुखबीर
उपमुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के जरिये करीब 1300 लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि तीन लाख किसानों को वार्षिक 19.20 करोड़ से ज्यादा की आमदन होगी। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट के साथ 32 हजार मीट्रिक टन सालाना बायो खाद तैयार की जाएगी, जो प्रदेश की उपजाऊ धरती की शक्ति बढ़ाने में मददगार साबित होगी।
उन्होंने बताया कि इस प्लांट से सीएनजी गैस भी तैयार की जाएगी, जो घरेलू गैस ओर वाहनों के लिए उपयोग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगली अकाली-भाजपा की सरकार बनने के साथ पंजाब के सभी गांव में शहरों की तर्ज पर गरीब लोगों के लिए पुडा कॉलोनियों को स्थापित किया जाएगा। गांव में पक्की सीमेंट की गलियों को बनाया जाएगा।
समागम को संबोधन करते हुए हलका तलवंडी के विधायक जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार ने इस हलके के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि यह इस हजके का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है, इससे पहले रिफाइनरी लग चुकी है।