फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harpreet murder case: Uncle joins investigation, police questioned and then released

हरप्रीत हत्याकांड : जांच में शामिल हुआ चाचा, पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ा

Thu, 08 Aug 2024 07:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Harpreet murder case: Uncle joins investigation, police questioned and then released
चंडीगढ़। जिला अदालत परिसर में आईसीएएस अधिकारी हरप्रीत सिंह की हत्या के मामले में मृतक का चाचा कुलदीप सिंह हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को सेक्टर-36 थाने में पेश हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ की और छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उससे दोबारा पूछताछ की जाएगी। पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह ने बीते 3 जुलाई को चंडीगढ़ जिला अदालत परिसर में फैमिली मीडिएशन सेंटर के कमरे में बाहर अपने दामाद हरप्रीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हरप्रीत की मां के बयान व शिकायत पर पुलिस ने मालविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वारदात में उनका देवर कुलदीप सिंह भी शामिल है और वह वारदात के समय अदालत परिसर में ही मौजूद था। शिकायतकर्ता ने मंगलवार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कुलदीप सिंह से अपने व अपने परिवार को खतरा बताया था। इस पर अदालत ने कुलदीप सिंह को बुधवार सुबह सेक्टर-36 थाने में पेश होने का आदेश दिया था। साथ ही कहा था कि अगर वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं होता तो भ्रष्टाचार के मामलों में उसे दी गई अंतरिम जमानत को रद्द कर दिया जाएगा। आदेश का पालन करते हुए कुलदीप बुधवार सुबह सेक्टर-36 थाने में पहुंचा और पुलिस ने उसे जांच में शामिल करते हुए काफी देर तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। इस दौरान उसने मृतक हरप्रीत की मां के आरोपों को नकार दिया। साथ ही पुलिस को बताया कि उसका इस मामले से कोई लेनादेना नहीं। उस पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस का कहना है कि कुलदीप से जल्द ही दोबारा पूछताछ की जाएगी। इस मामले में थाना पुलिस ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed