{"_id":"6192c137e3ae4b1f1a4088b2","slug":"harnoor-singh-and-rajangad-bawa-selected-in-india-u-19-team-in-tri-series-chandigarh-news-pkl433113863","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया अंडर-19 टीम में हरनूर सिंह और राजअंगद बावा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया अंडर-19 टीम में हरनूर सिंह और राजअंगद बावा का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के क्रिकेट खिलाड़ी हरनूर सिंह और राजअंगद बावा का चयन त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया अंडर- 19 टीम में हुआ है। यह सीरीज कोलकाता में 28 नवंबर से शुरू होगी। इसमें इंडिया ए और बी टीम के साथ बंगलादेश की टीमें खेलेंगी। सीरीज के लिए इन दोनों का चयन बीसीसीआई की ओर से पुरुष अंडर- 19 चलेंजर्स ट्रॉफी में किए गए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन इसी महीने के पहले हफ्ते में अहमदाबाद में किया गया था। इसमें शहर के दोनों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अंगद बावा ने टूर्नामेंट में इंडिया बी टीम का प्रतिनिधित्व किया, वहीं हरनूर सिंह इंडिया डी के लिए खेले। छह टीमों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट में इंडिया डी टीम ने टॉप किया जबकि इंडिया बी दूसरे स्थान पर रही है। टूर्नामेंट के अंत में बीसीसीआई द्वारा जारी स्टैटिक्स में हरनूर सिंह पूरे टूर्नामेंट में सबसे सफलतम बल्लेबाज की सूची में शीर्ष पर रहे। वे चार मैचों की चार पारियों में दो बार नाबाद रहे। टूर्नामेंट में सबसे अधिक तीन शतक जड़े और कुल 412 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 137 था।
वहीं दूसरी ओर राजअंगद बावा ने भी बल्लेबाजों की सूची में टॉप-15 में अपने जगह बनाई। बावा ने 3 मैचों में दो पारियों में एक शतक में (119) रन की पारी रही। बावा ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे वे सर्वाधिक विकेट लेने वालों की टॉप 5 की सूची में शामिल रहे। बावा ने तीन पारियों में कुल आठ विकेट चटकाए, जिसमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 45 रन देकर 3 विकेट शामिल रहे।
राजअंगद बावा ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी किया था बेहतरीन प्रदर्शन
सेक्टर- 50 निवासी एसडी कॉलेज सेक्टर- 32 के बीए प्रथम वर्ष के छात्र राजअंगद बावा ने पिछले महीने बीसीसीआई की ओर से खेली गई वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ट्रॉफी में राजअंगद ने चंडीगढ़ टीम की कमान संभाली थी। उन्हाेंने टूर्नामेंट में 107 रन बनाने के साथ गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट चटकाए थे। यूटीसीए डोमेस्टिक टूर्नामेंट में बावा ने प्लाजा जोन की कप्तानी की थी।
विज्ञापन
हरनूर सिंह का सलामी बल्लेबाज के तौर पर धांसू प्रदर्शन
सेक्टर- 30 निवासी और एसडी कॉलेज सेक्टर-32 के बीए प्रथम वर्ष के छात्र हरनूर सिंह ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में हिस्सा लिया। वह चंडीगढ़ टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे थे। उन्होंने टूर्नामेंट में शतक जड़ते हुए कुल 193 रन बनाए थे। यूटीसीए डोमेस्टिक टूर्नामेंट में हरनूर ने सुखना जोन की कप्तानी की थी और उन्होंने कुल 419 रन बनाए थे।