{"_id":"65a96eb39e50f3627305fdc5","slug":"harmanpreet-kaur-received-invitation-for-pran-pratistha-program-of-shri-ram-mandir-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री राम मंदिर: हरमनप्रीत कौर को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, अयोध्या जाएंगी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री राम मंदिर: हरमनप्रीत कौर को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, अयोध्या जाएंगी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान
Fri, 19 Jan 2024 12:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:25 AM IST
सार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास पटियाला जिला के संयोजक दर्शन बंसल व जिला संचालक डॉ. राजेंद्र और जिला प्रचारक श्यामवीर ने हरमनप्रीत कौर को निमंत्रण पत्र सौंपा। वहीं न्यास के प्रचार प्रमुख सुशील नैय्यर ने बताया कि महिला क्रिकेटर ने इस भव्य समागम में पहुंचने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मिला निमंत्रण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण घर-घर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राम भक्तों ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जितेंद्र कुमार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास पटियाला जिला के संयोजक दर्शन बंसल व जिला संचालक डॉ. राजेंद्र और जिला प्रचारक श्यामवीर ने हरमनप्रीत कौर को निमंत्रण पत्र सौंपा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास पटियाला के प्रचार प्रमुख सुशील नैय्यर ने बताया कि समिति के राम भक्तों की तरफ से जिले में घर-घर पहुंचकर श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को शहर के प्रत्येक मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा और रात को हर घर में दीपमाला करके दीपावली मनाई जाएगी। उन्होंने प्रत्येक शहरवासी को इस भव्य समारोह में बढ़-चढ़कर सम्मिलित होने की अपील की। नैय्यर ने बताया कि महिला क्रिकेटर ने इस भव्य समागम में पहुंचने का विश्वास दिलाया है। जिला संयोजक दर्शन बंसल ने बताया के जिले के दो लाख से अधिक घरों और पटियाला शहर के 85000 से ज्यादा घरों में अक्षत और निमंत्रण पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन