फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hariyana bjp sikh cmsaini

Chandigarh News: सिख समाज के 300 लोग भाजपा में शामिल

Sat, 27 Jul 2024 04:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
hariyana bjp sikh cmsaini
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व सिख समाज के 300 से अधिक लोग भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रवक्ता कंवलजीत अजराना, भूपेंदर सिंह असंध, दिलबाग सिंह विर्क और विवेक बहल ने भी सदस्यता ली। मुख्यमंत्री ने पटका पहनाकर सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण बत्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कंवलजीत अजराना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समाज के कल्याण और उनके मान-सम्मान देने की दिशा में अनगिनत कार्य किए हैं। जिसमें प्रमुख तौर पर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खुलवाना और साहिबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस घोषित करना शामिल है। इसी तरह भविष्य में सिख समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। आज सिख समाज पूरी मजबूती से भाजपा के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed