Hindi News
›
Chandigarh
›
Harish's performance gives Chandigarh a 130-run win and 17 cricket tournaments
{"_id":"60147aa88ebc3e08a3081ca7","slug":"harish-s-performance-gives-chandigarh-a-130-run-win-and-17-cricket-tournaments-chandigarh-news-pkl402257794","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश के प्रदर्शन से चंडीगढ़ को मिली 130 रन से जीतअंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश के प्रदर्शन से चंडीगढ़ को मिली 130 रन से जीतअंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट
अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द मैच बने हरीश।
- फोटो : CHANDIGARH
Link Copied
चंडीगढ़। हरीश कुमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में सत्या स्कूल क्रिकेट अकादमी को 130 रन से हराकर जीत दर्ज की। शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-20 में खेले गए मुकाबले में 41 रन बनाने और 2 विकेट लेने वाले हरीश कुमार को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट पर 304 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसमें पुनीत कुमार ने 70 गेंदों पर 87 रन, तन्मय ने 64 गेंदों पर 69 रन, हरीश कुमार ने 41 रनों का योगदान दिया। सत्या स्कूल क्रिकेट अकादमी से गुरअंश ने 2 और आर्यन ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सत्या स्कूल क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 39.3 ओवर में 174 रन पर सिमट गई। जतिंदर सिंह ने टीम के लिए सबसे अधिक 52 और वीरप्रताप ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी से हरीश कुमार ने 2 विकेट, प्रथम ने 2 और युवी ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।