फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harish Rawat will give a party of Pahari cuisine .. Congrassi will enjoy Jhungere kheer

हरीश रावत देंगे पहाड़ी व्यंजनों की पार्टी.. कार्यकर्ता उठाएंगे झंगुरे की खीर का लुत्फ

Mon, 09 Nov 2020 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Harish Rawat will give a party of Pahari cuisine .. Congrassi will enjoy Jhungere kheer
चंडीगढ़। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब व चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत चंडीगढ़ के पार्टी कार्यकर्ताओं को पहाड़ी व्यंजनों की पार्टी देंगे। दीपावली के बाद पार्टी की तारीख तय होगी। पहाड़ी व्यंजनों की यह पार्टी बेहद खास होगी। उत्तराखंड के व्यंजनों को खूब पसंद किया जाता है। इन व्यंजनों में झंगुरे की खीर, मंडुवे की रोटी, भट के डुबुके, भांग की चटनी पारंपरिक खाना है। इनके अलावा गहत की दाल, चैसोणी, बाड़ी, कंडाली और फागु का साग भी प्रमुख व्यंजन हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये सभी लाभकारी हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं। सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के लिए यह पार्टी रखी गई है। अगले वर्ष नगर निगम के चुनाव भी हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। चंडीगढ़ में रह रहे अन्य प्रांतों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिसा, बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं को भी निमंत्रण मिलेगा ताकि वे उत्तराखंड के पहाड़ी व्यंजनों का आनंद ले सकें। इस प्रकार अन्य प्रदेशों के पार्टी कार्यकर्ताओं को एक साथ लाने के लिए दक्षिण भारतीय व्यंजनों की भी पार्टी होगी।
विज्ञापन

कोटस
उत्तराखंड के पहाड़ी व्यंजनों की पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। यह तय हो गया है। यह पार्टी किस तारीख होगी तो यह भी दीपावली के बाद तय हो जाएगी। उत्तराखंड के अलावा भारत के विभिन्न प्रांतों के रहने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को पहाड़ी व्यंजनों के स्वाद से परिचय कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरिपाल रावत, संयुक्त सचिव एआईसीसी, सह प्रभारी पंजाब चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed