फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hard punishment on eating beaf in haryana now

हरियाणा में अब गोमांस खाने पर होगी सख्त सजा

Sun, 08 Nov 2015 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Nov 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
hard punishment on eating beaf in haryana now

हरियाणा सरकार गोमांस खाने पर कड़ी सजा का प्रावधान करने जा रही है। इसके लिए मसौदा तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में आयोजित गोरक्षा सम्मेलन में पहुंचे कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि सरकार ने ऐसे कानून का मसौदा तैयार किया है, जिसके तहत बीफ खाने वाले को 5 साल कैद और 50 हजार रुपये का जुर्माना भुगतना होगा।

फिलहाल इस मसौदे को राष्ट्रपति के पास भेजा है, उनके हस्ताक्षर होते ही यह कानून की शक्ल ले लेगा।  धनखड़ ने कहा कि आज देश में बीफ खाने पर बहस छिड़ी हुई है, लेकिन हरियाणा सरकार इस मुद्दे पर कड़ा कानून लाने जा रही है।
विज्ञापन


हरियाणा की धरती पर गोकशी करने वाले को 10 साल कैद होगी और गोमांस खाने वाले को पांच साल कैद। उन्होंने कहा देसी गाय के दूध से सरकार प्रोडक्ट बनाकर बेचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed