फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   harayna cm manohar lal khattar big statement on jat reservation case decision

जाट आरक्षण पर फैसले को लेकर CM खट्टर का बड़ा बयान, लोगों से अपील

Mon, 23 Jan 2017 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद(हरियाणा) Updated Mon, 23 Jan 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
harayna cm manohar lal khattar big statement on jat reservation case decision
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
जाटों को आरक्षण देने के मामले में फैसले पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया और साथ ही लोगों से खास अपील भी की। आरक्षण का मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए अब कोर्ट ही इस पर फैसला करेगा। इन बातों का उल्लेख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी की बैठक और सूरजकुंड मेले की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात शांतिपूर्वक तरीके से रखने का अधिकार है लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने रविवार को सेक्टर-16 सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के 2 साल पूरा होने पर संतोष जताया। सीएम ने कहा की संबंधित विभाग के अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने इस मामले में सार्थक भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


आज प्रदेश का लिंगानुपात 850 से बढ़कर 900 पहुंच गया है। इससे पूरे देश में सन्देश गया है की प्रयास करने पर इस तरह की कुरीतियों पर भी काबू पाया जा सकता है। जींद में पुलिस वालों द्वारा स्कूली बच्चों को हथियार देने के मामले में कहा कि उनकी जानकारी में ये मामला नहीं है। यदि ऐसा है तो जानकारी लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 से जाट देंगे धरना, डीसी ने रद्द की छुट्टियां

harayna cm manohar lal khattar big statement on jat reservation case decision
हरियाणा जाट आरक्षण केस
जाट आंदोलन की सुगबुगाहट से जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के द्वारा 29 जनवरी से भदानी मोड़ के राशलवाला चौक पर शांतिपूर्वक धरना शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं प्रशासन भी जाट आंदोलन को लेकर रणनीति बनाने में जुट गया है।

उपायुक्त आर सी बिढ़ाण ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी किया है कि आगामी आदेशों तक अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त ने कहा कि तुरंत प्रभाव से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं।

पुलिस अलर्ट, गतिविधियों पर नजर
जाट आंदोलन को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। जाट समितियों व आंदोलन समर्थकों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर है, जबकि बीते दिनों नारायणगढ़ में इसी को लेकर बैठक भी हो चुकी है। एसपी अभिषेक जोरवाल का कहना है कि जाट आंदोलन को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है।

जाट आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस तैयार : आईजी

harayna cm manohar lal khattar big statement on jat reservation case decision
हरियाणा पुलिस - फोटो : file photo
जाट आंदोलन के मद्देनजर किसी भी प्रकार के उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। करनाल रेंज के आईजी सुभाष यादव ने कहा कि आंदोलन से आम जन को कोई नुकसान ना हो, इसके लिए व्यवस्था कर ली है।

यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अति शीघ्र ही पांच हजार पुलिस कर्मियों की जो भर्ती होनी है, उसका लाभ कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे असंध थाने को जरूर मिलेगा।

आईजी ने असंध के पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि जो समाजसेवक पुलिस व जनता में तालमेल बिठाने का काम करते हैं, उनकी मासिक बैठक की अपेक्षा एक पखवाड़े के दौरान मीटिंग की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed