फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   harayana roadways buses now covered with cctv

रोडवेज़ की बसों में हो रहा ये काम, जिससे सफर होगा और सुरक्षित

Tue, 11 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Tue, 11 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
harayana roadways buses now covered with cctv
हर‌ियाणा रोडवेज
रोडवेज की बसों में सफर को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार नया कदम उठाने जा रही है। लूटपाट और छेड़खानी को देखते हुए बसों में अब निगरानी रखी जाएगी।  अब रोडवेज बसों में होने वाली हरेक गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। सीसीटीवी कैमरे लगाने की जिम्मेदारी दिल्ली की एक कंपनी को सौंपी गई है। 124 बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जिला मुख्यालय से भी प्रपोजल भेजा हुआ है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजनाएं काफी लंबे समय से चल रही है। सरकार ने इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से करने की प्लानिंग बनाई है। प्रथम चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद की रोडवेज बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके बाद पानीपत व सोनीपत जिले की बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। अब शेष बचे सभी जिलों की बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी दी गई है। भिवानी रोडवेज डिपो से बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने बाबत प्रपोजल मांगा गया।
विज्ञापन


इसके बाद भिवानी मुख्यालय से सभी 124 बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रपोजल भेजा गया है। अब देखना यह है कि कितनी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी मिलती है। एक बस में सीसीटीवी कैमरा लगाने पर 30 से 40 हजार तक खर्च आने का अनुमान है। ऐसे में यदि सभी बसों में कैमरे लगते हैं तो 40 लाख तक का बजट खर्च हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे व पीछे दो जगह लगेंगे कैमरे, एक महीने की रहेगी रिकार्डिंग

harayana roadways buses now covered with cctv
बस में होने वाली घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में होंगी कैद
रोडवेज बसों में आगे व पीछे दो जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि प्रत्येक यात्री की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। प्रत्येक बस में ऑटोमेटिक डिवाइस लगाई जाएगी, जो एक महीने तक की रिकार्डिंग सुरक्षित रखेगी। एक महीने पुरानी रिकार्डिंग अपने-आप डिलीट होती जाएगी।

वाइब्रेटर सिस्टम से नहीं हिलेंगे कैमरे
बसों में सीसीटीवी कैमरे हिले नहीं और साफ-साफ वीडियो सामने आए, इसके लिए वाइब्रेटर सिस्टम लगाया जाएगा। एक बस में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर 30 से 40 हजार रुपये तक का खर्च आने का अनुमान है।

कैमरे सीधे मुख्यालय से जुड़ें होंगे 
सीसीटीवी कैमरों में रिकार्डिंग हो रही है या नहीं। कैमरे चल रहे है या नहीं। इस बात की ऑब्जर्वेशन के लिए डिवाइस के साथ सिम लगाया जाएगा। जो सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ा होगा।  इसके तहत कैमरों में खराबी आते ही मुख्यालय पर मैसेज आएगा।

रोडवेज बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई मुख्यालय स्तर पर ही चल रही है। जिला मुख्यालय से सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रपोजल भेजा गया है। अब कितनी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी मिलती है यह उच्च अधिकारियों से ही पता लगेगा।
अश्विनी डोगरा, महाप्रबंधक, भिवानी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed