फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Har Ghar Dastak campaign started for the success of Kovid vaccination

कोविड टीकाकरण की सफलता के लिए हर घर दस्तक अभियान शुरु

Thu, 02 Jun 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Har Ghar Dastak campaign started for the success of Kovid vaccination
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए शहर में बुधवार को हर घर दस्तक 2.0 की शुरुआत की गई। पांच क्षेत्रों धनास, दरिया, हल्लोमाजरा, कैंबवाला और कझेड़ी में शुरू किए गए अभियान में पहले दिन 287 लोगों को टीका लगाया गया। लोगों को उनके घर के पास ही टीका लगाया गया जिससे वे बेहद संतुष्ट दिखे। अभियान 1 जून से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें 12-15 साल के लिए कोरबीवैक्स, 15-18 साल के लिए कोवैक्सिन और 18 और उससे अधिक के लिए कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कैंबवाला में 320 घरों का दौरा किया। लोगों को कोरोना के टीके के महत्व के बारे में बताया। डॉ. मंजीत ने बताया कि पहले दिन पांच क्षेत्रों में 10 टीमें लगाई गई थीं जिन्होंने 1622 घरों का दौरा किया। अभियान के अंतर्गत चिह्नित किए गए क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करेगी। वहीं क्षेत्र के किसी मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारे या किसी घर में तय समय पर उपस्थित होकर उस क्षेत्र के लाभार्थियों को टीका लगाएगी। ऐसा कर उस क्षेत्र विशेष की शत प्रतिशत आबादी को जल्द से जल्द टिका लगाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा। गौरतलब है कि अभियान के तहत 12 से 15 साल के बच्चों के टीकाकरण की धीमी रफ्तार प्रशासन के साथ ही स्वास्थ विभाग के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। तमाम प्रयास के बावजूद भी लाभार्थियों की संख्या 71 प्रतिशत से ऊपर नहीं पहुंच रही है। वहीं प्रिकॉशन डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या भी 47 हजार पर आकर टिकी है। उम्मीद की जा रही है कि घर-घर दस्तक अभियान से टीकाकरण को सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

इनसेट-
पहले दिन इन्होंने लगवाया टीका
12-14 साल के 73 बच्चों ने
15-18 साल के 49 बच्चों ने
18 साल से उपर के 164 लोगों ने
60 साल से उपर के एक व्यक्ति ने प्रिकॉशन डोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed