फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hansraj Cricket Academy defeated MM Cricket Academy

Chandigarh News: हंसराज क्रिकेट अकादमी ने एमएम क्रिकेट अकादमी को दी शिकस्त

Wed, 26 Feb 2025 12:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hansraj Cricket Academy defeated MM Cricket Academy
चंडीगढ़। हंसराज क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने एमएम क्रिकेट अकादमी अंबाला को पांच विकेट से हराकर पांचवें स्व. पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना लीग मैच जीत लिया। संयोजक अमरजीत कुमार के अनुसार यह टूर्नामेंट पंचकूला और डेराबस्सी क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। एनएसएस ट्रॉफी के लिए चल रहे अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। हंसराज क्रिकेट अकादमी पंचकूला के शिवम नागरथ (82 रन) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएम क्रिकेट अकादमी अंबाला ने 40 ओवर में 230 रन बनाए। हृदय शर्मा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए, अरहान सिंह ने 39 रन, दीपांशु ने 26 रन बनाए, जबकि अर्पित वर्मा ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए हंसराज क्रिकेट अकादमी पंचकूला के गेंदबाज आरव सेतिया, अनिकेत राणा और हार्दिक मोंगा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि निलय पवार और श्रेष्ठ दुग्गल दोनों ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

हंसराज क्रिकेट अकादमी ने 231 रन का लक्ष्य 35.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। शिवम नागरथ ने 80 गेंदों पर तीन छक्कों और नौ चौकों की मदद से 82 रन बनाए। प्रथम महाजन ने 62 रन, परम शाह ने 32, जबकि युवराज सिंह ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी करने उतरी एमएम सीए की ओर से अंबाला के गेंदबाज दीपांशु, आरव शर्मा, अर्पित वर्मा, बलप्रीत सिंह और धर्य ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article