पंचकूला पहुंचा शहीद अनुज सूद का पार्थिक शरीर, मां-बाप और पत्नी ने किया नमन, कल होगा अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद मेजर अनुज सूद का पार्थिक शरीर सोमवार को चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल पहुंचा। इसके बाद चंडीगढ़ के 12 विंग एयरफोर्स लाया गया। वहा उन्हें सैन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की । इसके बाद पूरे सम्मान के साथ उनके पार्थिक शरीर को अस्पताल की मॉर्चरी हाउस तक ले जाया गया।
पार्थिक शरीर यहां लाए जाने की सूचना शहीद के परिवार को भी दी गई। फिर करीब दोपहर ढाई बजे आर्मी के अधिकारी व अन्य सैन्य कर्मी शहीद मेजर अनुज सूद के पिंजौर स्थित अमरावती एनक्लेव उनके घर पहुंचे। वहां से शहीद मेजर अनुज सूद के माता-पिता और पत्नी सहित एक रिश्तेदार को कमांड अस्पताल पार्थिक शरीर के दर्शन के लिए लाया गया।
इस दौरान अस्पताल का दृश्य विदारक था और हर किसी की आंखें नम थीं। लेकिन हर कोई देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद को सैल्यूट करता नजर आया। आर्मी के रीति रिवाज के अनुसार शहीद के पार्थिक शरीर को गाड़ी से नीचे उतारा गया और फिर मॉर्चरी हाउस ले जाया गया। बेटे के पार्थिव शरीर के दर्शन के दौरान ब्रिगेडियर के पद से सेवानिवृत्त हुए उनके पिता सीके सूद का सीना गर्व से तना हुआ दिखा। शहीद की मां सुमन और पत्नी आकृति ने भी शहीद अनुज सूद की बहादुरी को नमन किया।
बताया गया कि शहीद मेजर अनुज सूद के पार्थिव शरीर को मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे कमांड अस्पताल से सैन्य सम्मान के साथ उनके पिंजौर स्थित अमरावती एंकलेव के मकान नंबर-38 में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिर करीब साढ़े दस बजे शहीद के पार्थिव शरीर को अमरावती एंकलेव से मनीमाजरा स्थित श्मशान घाट लाया जाएगा। यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी।
मेजर अनुज सूद के नाम पर रखा जाएगा सड़क का नाम
देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले मेजर अनुज सूद के नाम पर अमरावती शॉपिंग माल से उनके घर तक जाने वाली सड़क का नाम रखा जाएगा। यह बात अमरावती एनक्लेव के एमडी एवं समाजसेवी कुलभूषण गोयल ने कही। उन्होंने मेजर अनुज सूद के परिवार से मुलाकात करके उन्हें ढांढस बंधाया। मेजर अनुज सूद सहित अन्य जवानों ने आतंकियों को मार गिराया और नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया। मेजर अनुज सूद जैसे वीर जवान को खोना देश के लिए बड़ी क्षति है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता।