फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Handmed passport holder Please note

हैंडमेड पासपोर्ट धारक हैं तो कृप्या ध्यान दें...

Tue, 07 Jan 2014 08:19 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jan 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
Handmed passport holder Please note

आपका पासपोर्ट हैंडमेड है तो इसको बदलवा लीजिए। कहीं ऐसा न हो कि ऐन वक्त पर आपको वीजा न मिल सके।

विज्ञापन


अब कई एंबेसी ने हैंडरिटन पासपोर्ट को अमान्य कर दिया गया है तो कई एंबेसी इसको जल्द बंद करने वाली हैं। चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग की ओर से पासपोर्ट धारकों की सुविधा के लिए हैंडरिटन पासपोर्ट को चेंज करवाने की मुहिम चलाई जा रही है।

चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1999 तक यहां हैंडरिटन पासपोर्ट बने, जिसकी वैद्यता बीस साल तक थी।

अब नए नियमों की वजह से हाथ से लिखे पासपोर्ट को मान्यता नहीं दी जा रही है। जिन लोगों को यह जानकारी है उन्होंने आवेदन किया है और उनके पासपोर्ट को नए ढंग से जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है उनको यह जानकारी दी जा रही है। चंडीगढ़ के पासपोर्ट कार्यालय से उन लोगों का डाटा निकलावाया गया है, जिनके पासपोर्ट हैंडरिटन हैं। उनको सूचना देकर पासपोर्ट बदलवाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी राकेश अग्रवाल ने बताया कि हैंडरिटन पासपोर्ट की डेडलाइन 20 नवंबर 2015 है, लेकिन कई एंबेसी ने अभी से वीजा देने में सख्ती कर दी है। इसकी वजह है कि लोग जल्द से जल्द अपने पासपोर्ट को चेंज करवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed