{"_id":"a0407cb4dd9fe2f4654ee49d841d294f","slug":"halwara-ludhiana-attack-cpi-m-leader-12-attackers-five-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीआई (एम) नेता पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीआई (एम) नेता पर जानलेवा हमला
अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
Updated Sun, 07 Sep 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीआई (एम) के तहसील सचिव संतोख गिल पर शनिवार रात जानलेवा हमला किया गया। हथियारों से लैस करीब एक दर्जन हमलावरों में चार से पांच महिलाएं भी शामिल थीं। सूचना मिलने के बाद थाना सुधार की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने गांव सुधार निवासी तलविंदर सिंह निक्कू, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, हैप्पी की पत्नी गुरमीत कौर, मां दलजीत कौर और बहन सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुस कर हत्या करने की कोशिश, छीनाझपटी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हमले के विरोध में रविवार को सुधार बाजार के दुकानदारों और सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला। वहीं मामले में लापरवाही बरतने पर एसएचओ सुधार को लाइन हाजिर कर दिया गया। संतोख गिल को लुधियाना के निजी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले निक्कू गैंग के सदस्यों ने सुधार बाजार में कुछ लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया था। उस वक्त सुनील कुमार ने सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया था।
दो दिन बाद निक्कू गैंग ने सुनील को भी धमकियां दी। सुनील ने यह बात संतोख गिल को बताई तो उन्होंने एसएसपी जगरांव से इसकी शिकायत की। निक्कू गैंग के सदस्यों को इस बात का पता चल गया। शनिवार देर रात संतोख गिल अपनी कार में सुधार बाजार से गांव गिल बस्सी में जा रहे थे।
उन्होंने अपनी कार खड़ी की और दरवाजा बंद करने लगे तो एक दम से हमलावरों ने उन पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। संतोख ने शोर मचाया। जब तक इलाके के लोग बाहर निकलते आरोपी संतोख को बुरी तरह से घायल कर फरार हो चुके थे।
बाजार बंद, कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना
निक्कू गैंग द्वारा इलाके में की जा रही गुंडागर्दी के खिलाफ लामबंद हुए सुधार बाजार के दुकानदारों ने रविवार को बंद कर सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं के साथ मिल पहले थाना सुधार का घेराव किया। बाद में बाजार में रोषमार्च कर गुंडागर्दी के खिलाफ नारेबाजी की।
पूर्व विधायक तरसेम सिंह जोधा ने आरोप लगाया कि यह सब घटनाएं पंजाब सरकार के एक मंत्री की शह पर की जा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अगर दो सितंबर की घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाता तो संतोख गिल पर हमला नहीं होता।
एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस पर दबाव नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी और उन कड़ी कार्रवाई की जाए।
एसएचओ सुधार लाइन हाजिर
एसएसपी जगरांव रवचरण सिंह बराड़ ने थाना सुधार के एसएचओ दीवान सिंह को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया। डीएसपी रायकोट सतनाम सिंह बैंस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।