{"_id":"891a16e3dbc5c7c6e1d2443cc406acdb","slug":"hair-dresses-derren-nueton-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, जाने-माने हेयर ड्रेसर डैरन न्यूटन से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए, जाने-माने हेयर ड्रेसर डैरन न्यूटन से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 May 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा अपने हेयर स्टाइल में काफी वेरीएशन लाती हैं। वह इसे अपने किरदार के मुताबिक चुनती हैं। यह कहना है सेलून प्रोफेशनल कंपनी के क्रिएटिव डायरेक्टर स्टेन डैरन न्यूटन का। स्टेन शहर के सैलून ट्रेस लांज सेक्टर 8 की 11वीं एनिवर्सरी के संबंध में दो दिन की स्पेशल ट्रेनिंग देने आए थे।
विज्ञापन
स्टेन ने बताया कि हेयर ड्रेसर बनने के पीछे उनकी एक अलग कहानी है। बचपन में उन्होंने कई स्कूल बदले। पढ़ाई के दौरान उन्होंने 15 स्कूल बदले इस दौरान 14 साल की उम्र में उन्होंने लीजन सी नामक कंपनी में 3 हफ्ते की हेयर ड्रेसर की ट्रेनिंग ली और यही से उन्होंने हेयर ड्रेसर को अपने करियर चुना।
विज्ञापन
स्टेन कहते हैं कि जब भी वह किसी भारतीय महिला के बाल काटते हैं तो सबसे पहले उन्हें समझते हैं। भारतीय महिलाओं के बाल नेचुरल कर्ली होते हैं। इस दौरान अपनी अनडन क्लकेशन पेश की।
विज्ञापन
घरवालों ने कहा, कहां नाई बनने जा रहे हो : मुनीष
ट्रेस लॉन्ज के मालिक मुनीष बजाज ने कहा कि 11 साल पहले जब वह इस ब्रांड को शहर में ला रहे थे तो घरवाले कहने लगे की कहां नाई बनने जा रहे हो। मुनीष ने कहा कि उस समय उन्होंने अपने परिवार वालों को समझाया कि जैसे ड्रेस डिजाइनिंग प्रोफेशन में एक डिजाइनर होता है वैसे ही बालों की कटिंग के लिए भी डिजाइनर होता है। बजाज ने कहा कि फिल्हाल चंडीगढ़ और उत्तरी राज्यों समेत उनके 27 सैलून खुले हैं और इस साल के अंत तक वह वह 50 स्टोर खोलना चाहते है।
एनिवर्सरी पर उम्र के हिसाब से मिलेगा डिस्काउंट
बजाज ने बताया कि आउटलेट की 11 वीं एनिवर्सरी के संबंध में कस्टमर को स्पेशल डिस्काउंट दिए जाएंगे जो 11 के अंक से मेल खाते होंगे। डिस्काउंट के बारे में बताते हुए सेसी एंड क्लेसी में ग्राहकों को उनकी उम्र और 11 अंक मिलाकर जितना अंक बनेगा उतना ही डिस्काउंट मिलेगा। साइन ऑन में स्लिक स्ट्रेट के साथ एक हेयर कट फ्री मिलेगा।