फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hailstorm with rain in several districts of haryana

हरियाणा में बारिश संग गिरे ओले, आज से मौसम में आएगा सुधार, कुछ स्थानों पर हो सकती बूंदाबांदी

Thu, 28 Nov 2019 06:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/श्रीनगर/दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/श्रीनगर/दिल्ली Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Nov 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm with rain in several districts of haryana
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में उठे महा चक्रवात के मिलाप के कारण कश्मीर घाटी में जमकर बर्फबारी हुई है। यहां बर्फबारी ने 60 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, हरियाणा में कई जगहों पर तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे 

विज्ञापन


सबसे अधिक बारिश अंबाला और उसके बाद रोहतक में दर्ज की गई है। वहीं, भिवानी में जमकर ओले गिरे हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम काफी ठंडा हो गया है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर घाटी में 60 वर्षों बाद नवंबर में सामान्य से 300 प्रतिशत अधिक बारिश-बर्फबारी दर्ज हुई है। वहीं, हरियाणा में कई स्थानों पर सुबह से ही बादल छा गए थे। बिजली भी चमकती रही। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी सूचना है। भिवानी जिले के 20 गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई है। यहां कई किलोमीटर तक ओलों की चादर बिछ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत से लेकर मैदान और सड़कें सफेद नजर आईं। बारिश से मंडियों में खुले में रखा धान भीग गया। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, जहां ओलावृष्टि नहीं हुई वहां बारिश से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को फायदा हुआ है। रोहतक में सुबह से घने बादल छाए रहे और दोपहर बाद घनघोर घटाएं उमड़ आईं। शाम को ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। शाम पांच बजे तक 26 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। 

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर से मौसम खुश्क रहेगा और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम साफ होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। द एनर्जी रिसोर्स इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के वैज्ञानिक डा. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। अनुमान है आने वाले दिनों में शीतलहर शुरू हो जाएगी।

दिन और रात के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर 
हरियाणा में घने बादल छाने से दिन का पारा 7 डिग्री लुढ़क गया। वहीं रात का तापमान 5 से 8 डिग्री बढ़ गया। रोहतक में दिन और रात के तापमान में महज 2.6 डिग्री का अंतर रह गया। दिन का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस तो रात का तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

फसलों को फायदा और नुकसान भी 
किसानों ने बताया कि इन दिनों बिजाई का काम पूरा हो चुका है। चना, गेहूं की पौध निकलने लगी हैं। ऐसे में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। जहां ओले नहीं गिरे वहां बारिश से फायदा होगा।  

         कहां कितनी बारिश 

जिला बारिश एमएम में
अंबाला 31.5
रोहतक 26.0
कैथल 17.7
चंडीगढ़ 15.2
फतेहाबाद 12.3
चरखीदादरी 12.0
भिवानी 10.0
सोनीपत 9.2
सिरसा 8.8
कुरुक्षेत्र 8.0
पंचकूला 6.4
हिसार 5.8

  • बारिश के आंकड़े बुधवार सुबह 8.30 तक पिछले 24 घंटे दौरान के हैं। 
  •  रोहतक में बारिश के आंकड़े बुधवार शाम पांच बजे तक के हैं।


1959 में हुई थी 48 एमएम बारिश 
प्रदेश में नवंबर माह में बहुत कम बारिश होती है। वर्ष 1959 में हिसार में 48 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बुधवार को औसतन 3.5 एमएम बारिश हुई। 

अंबाला में बिजली गिरने से पानी की टंकी फटी, हिसार में भैंस की मौत 
बिजली गिरने से अंबाला के बराड़ा गांव में पानी की टंकी फट गई। वहीं, हिसार जिले में अग्रोहा के लांधडी में बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। मजदूर तुलसीराम ने बताया उसने भैंस को कीकर के पेड़ के नीचे बांध रखा था। इस दौरान कीकर व भैंस पर बिजली गिर गई। इससे कीकर के दो फाड़ हो गए और भैंस की मौत हो गई जबकि पास के मकानों में दरार आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed