फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   gynecology opd, breast cancer, oral cancer, health news, govt hospital, chandigarh news

महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में मिलेगी बहुत बड़ी सुविधा

Mon, 14 Mar 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Mar 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
gynecology opd, breast cancer, oral cancer, health news, govt hospital, chandigarh news
हेल्‍थ, कैंसर - फोटो : फाइल फोटो
सरकारी अस्पतालों की गायनी ओपीडी में महिलाओं को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। जांच के साथ-साथ जागरूक भी किया जाएगा। दरअसल, सरकारी अस्पतालों की गायनी ओपीडी में आने वाली 40 साल से अधिक की सभी महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की फिजिकल जांच की जाएगी।
विज्ञापन


सभी महिलाओं को ब्रेस्ट व सरवाइकल कैंसर के लक्षणों के बारे में जागरूक किया जाएगा। सेहत विभाग की प्रमुख सचिव विन्नी महाजन ने सिविल सर्जन कांफ्रेंस में इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आमतौर पर इस तरह के कैंसर चालीस साल से अधिक की महिलाओं मिलते हैं। ऐसी जांच से शुरुआती दौर में ही कैंसर की पहचान हो सकेगी। सरकारी अस्पतालों में आने वाली महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की फिजिकल जांच की जाए। कैंसर का शक होने पर पूरी जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में ब्रेस्ट व सरवाइकल कैंसर ज्यादा

gynecology opd, breast cancer, oral cancer, health news, govt hospital, chandigarh news
हेल्‍थ, कैंसर - फोटो : फाइल फोटो
महाजन ने कहा कि हाल ही में पीजीआई की ओर से कराई आबादी आधारित कैंसर रजिस्ट्री में खुलासा हुआ है कि पंजाब में कैंसर की समस्या दूसरे राज्यों के मुकाबले ज्यादा नहीं है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि महिलाओं में ब्रेस्ट व सरवाइकल कैंसर ज्यादा है। जबकि, पुरुषों में इसोफेगस, ओरल व प्रॉस्टेट कैंसर ज्यादा मिले हैं।

इसी रिपोर्ट पर सेहत विभाग ने महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर फिजिकल जांच करवाने का फैसला किया है। किसी भी महिला में लक्षण मिलने पर कैंसर फैलने से पहले इलाज संभव होगा। यह जांच महिलाओं की सहमति के बाद ही होगी। उन महिलाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा, जिनमें कैंसर की फेमिली हिस्ट्री है। इसके लिए सभी अस्पतालों में जागरूकता सामग्री पहुंचा दी जाएगी।

जैसे ही लक्षण दिखें, डॉक्टर को जरूर बतायें

gynecology opd, breast cancer, oral cancer, health news, govt hospital, chandigarh news
हेल्‍थ, कैंसर - फोटो : फाइल फोटो
महाजन ने डेंटल सर्जन्स को हिदायत दी कि आने वाले मरीजों को ओरल कैंसर के बारे में जागरूक करें, खतरे के निशान मिलने पर मरीज को आगे की जांच के लिए प्रेरित करें। कांफ्रेंस में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत आए फंड व उनकेइस्तेमाल की समीक्षा की गई। बचे हुए फंड सही ढंग से इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।

आशा वर्करों का इनसेंटिव समय पर देने की हिदायत दी गई। महाजन ने कहा कि इमरजेंसी केदौरान पहले 24 घंटे मुफ्त इलाज की सुविधा का खास ध्यान रखा जाए। ईएसआई अस्पतालों में इलाज सुविधा की भी जांच की जाए। जिन अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों पर बोझ ज्यादा है। वहां पहले मेडिकल अफसरों से जांच के बाद ही स्पेशलिस्ट के पास मरीज भेजा जाए।

उन्होंने बताया कि 2015 में करीब दो करोड़ लोगों ने ओपीडी सुविधाओं का फायदा उठाया। उन्होंने बताया कि 345 डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, 200 और डॉक्टर नियुक्त करने को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सचिव हुसन लाल ने निर्देश दिए कि डॉक्टर जहां तक संभव हो, मरीजों को वही दवाएं लिखें, जो अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध हों। कांफ्रेंस में हेल्थ डायरेक्टर डॉ. एचएस बाली, परिवार भलाई डायरेक्टर डॉ. ऊषा बांसल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed