{"_id":"5fbc25958ebc3e9bac5f086b","slug":"gymnastics-players-started-practice-chandigarh-news-pkl3949616161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास
विज्ञापन
सेक्टर-7 स्थित जिम्नास्टिक क्लब में अभ्यास करते खिलाड़ी।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। लॉकडाउन के दौरान बंद किए खेल केंद्रों को खेल विभाग की ओर से खोला जा रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर-7 स्थित जिम्नास्टिक केंद्र को भी खोला गया है। कोरोना से निपटने को जारी नियमों का पालन करते हुए अभी राज्य और राष्ट्र स्तरीय खिलाड़ियों को ही अभ्यास की अनुमति मिली है। सेंटर पर अंडर-10 के खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया गया है।
केंद्र के प्रमुख कोच शशि नारायाण ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए छोटे बच्चों को अभी नहीं बुलाया जा रहा है। बिना मास्क के एंट्री नहीं दी जा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जा रहा है। इन बच्चों के अभिभावकों को भी स्टेडियम के अंदर आने की अनुमति नहीं है। पूरे सेंटर को खोलने से पहले सैनिटाइज किया गया है।
अपनी सुरक्षा अपने हाथ में
केंद्र पर अभ्यास करने पहुंचे राष्ट्रीय मेडलिस्ट आकाश ने बताया कि हमें अपनी सुरक्षा का खुद ख्याल रखना होगा। मैंने अपने साथ सैनिटाइजर रखा हुआ है। घर से मास्क पहनकर आया हूं।
विज्ञापन
दूरी बनाकर अभ्यास
राष्ट्र स्तर के गोल्ड मेडलिस्ट अमन 12वीं कक्षा के छात्र हैं। केंद्र खुलने से खुश हैं। अमन ने बताया कि हमें एक-दूसरे से सोशल डिस्टेंस बनाकर अभ्यास करना है। इस नियम का पूरी तरह से पालन करना है।
माता-पिता ने कहा- किसी का सामान नहीं छूना
केंद्र पहुंची 14 वर्ष की मनीषा ने बताया कि केंद्र ख्ुालने से पहले माता-पिता ने हिदायत दी थी कि केंद्र पर किसी के सामान को नहीं छूना, इसलिए घर से पानी की बोतल लेकर आई हूं। साथ में सैनिटाइजर भी रखा है।
सेंटर पर इन नियमों को हो रहा पालन
प्रवेश द्वार पर खिलाड़ियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। रजिस्टर पर तापमान दर्ज करके अंदर भेजा जा रहा है।
केंद्र में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
अभ्यास से पहले और बाद में एक-दूसरे से हाथ मिलाने की मनाही है।
सैनिटाइज करके अभ्यास शुरू करना होगा और पानी की बोतल भी घर से लानी होगी।