फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurukul Global School's flag shines in Rose Festival and Vasant Utsav

Chandigarh News: रोज फेस्टिवल और वसंत उत्सव में गुरुकुल ग्लोबल स्कूल का रहा परचम

Sun, 22 Mar 2026 12:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gurukul Global School's flag shines in Rose Festival and Vasant Utsav
मनीमाजरा। सेक्टर-13 मनीमाजरा स्थित गुरुकुल ग्लोबल स्कूल ने शहर के प्रतिष्ठित पुष्प आयोजनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय ने रोज फेस्टिवल और वसंत उत्सव में भाग लेकर कुल 18 पुरस्कार अपने नाम किए।
विज्ञापन


जाकिर हुसैन रोज गार्डन में आयोजित रोज फेस्टिवल के दौरान स्कूल ने 11 पुरस्कार हासिल किए, जिनमें 2 प्रथम और 9 द्वितीय स्थान शामिल हैं। यह सम्मान एंटिराइनम, सिनेरेरिया, पैंसी, पेटूनिया, साल्विया, वर्बीना और स्टॉक फ्लावर जैसी विभिन्न पुष्प श्रेणियों में मिला।
विज्ञापन


इसके साथ ही पंचकूला में आयोजित वसंत उत्सव में भी विद्यालय ने अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा और डहलिया, सिनेरेरिया, पैंसी, फ्लॉक्स और पेटूनिया श्रेणियों में 7 पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक देवराज सेतिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए माली टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि विद्यालय को यह उल्लेखनीय सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed