फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Guru's Langar Eye Hospital Start Tera Mission Hospital to provide Medical Services

'गुरु का लंगर' हॉस्पिटल ने शुरू किया 'तेरा ही तेरा मिशन' अस्पताल, 5 बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज

Fri, 14 Aug 2020 11:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 14 Aug 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Guru's Langar Eye Hospital Start Tera Mission Hospital to provide Medical Services
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ सेक्टर-18 स्थित गुरु का लंगर आई हॉस्पिटल ने जनसेवा में एक और कदम आगे बढ़ाया है। वीरवार को सेक्टर-45 में तेरा ही तेरा मिशन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत की गई। इस हॉस्पिटल की खास बात यह होगी कि यहां पर एक ही छत के नीचे डायबिटीज, किडनी, ऑर्थोपेडिक, डिप्रेशन कंसल्टेंसी, यूरोलॉजी और गाइनी के विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों को मुफ्त में देखेंगे।
विज्ञापन


यहां से दवा कितनी भी कीमत की क्यों न हो, केवल 13 रुपये प्रतिदिन के अनुसार मिलेगी। वीरवार को हॉस्पिटल का उद्घाटन डिप्टी ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया अरविंद कुकरेती ने किया। इस मौके पर गुरु का लंगर चैरिटेबल आई हॉस्पिटल के जनरल सेक्रेटरी हरजीत सिंह सभ्रवाल मौजूद थे। कुकरेती ने संस्था के प्रयास की सराहना की। यहां पर पीजीआई जैसे संस्थान के अनुभवी डॉक्टर लोगों को मुफ्त में देखेंगे और सस्ती दर पर लोगों को दवाइयां उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


मिशन हॉस्पिटल की खूबियां
मिशन हॉस्पिटल में मरीजों का अल्ट्रासाउंड मात्र 113 रुपये से शुरू होगा। सिटी स्कैन 313 रुपये से शुरू होगा। वहीं, लैबोरेटरी टेस्ट मार्केट से सस्ती दर पर किए जाएंगे। लैबोरेटरी में उच्च तकनीक वाली मशीनें हैं। मरीजों को दवा लेने में असुविधा न हो, इसलिए हॉस्पिटल परिसर में ही तेरा ही तेरा मेडिकोज बनाया गया है। यहां पर हॉस्पिटल के डाक्टरों की ओर से लिखी गई हर दवा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विशेषज्ञ देंगे परामर्श

.मिशन हॉस्पिटल में डायबिटीज, किडनी का इलाज पीजीआई में सेवा दे चुके डॉ. अशोक अग्रवाल करेंगे।
.ऑर्थोपेडिक का इलाज पीजीआई में अपनी सेवा दे चुके डॉ एसएस गिल करेंगे।
.डिप्रेशन कंसल्टेंट का जिम्मेदारी जीएमसीएच-32 में सेवा दे चुकी डॉ. परमलीन कौर देखेंगी। कोविड 19 के दौर में डॉ. परमलीन कौर का अहम रोल होगा क्योंकि लोग इस समय डिप्रेशन से जूझ रहे हैं।
.यूरोलॉजी का इलाज डॉ. एमएस रंधावा करेंगे। डॉ. रंधावा पीजीआई में प्रैक्टिस कर चुके हैं।
.कार्डियोलॉजी के मरीजों का इलाज गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. करणदीप सिंह स्याल करेंगे।
.गाइनी के मरीजों का इलाज डॉ. हरप्रीत कौर करेंगी, उन्हें इस फील्ड में लंबा अनुभव है।
.स्किन से जुड़ी बीमारियों का इलाज डॉ. सिंपलप्रीत कौर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed