फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   guru nanak dev 550th birth anniversary celebration in chandigarh

चंडीगढ़ में पूरा साल मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश वर्ष, भव्य आयोजन की है तैयारी

Thu, 27 Jun 2019 12:50 PM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 27 Jun 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
guru nanak dev 550th birth anniversary celebration in chandigarh
guru nanak - फोटो : file photo
चंडीगढ़ में पूरा साल गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश उत्सव वर्ष मनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम भव्य तरीके से तैयारी कर रहा है। यह उत्सव न केवल चंडीगढ़ बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की तैयारी है। साल भर मनाए जाने वाले इस उत्सव में देश के कोने कोने से लोग शामिल होने पहुंचेंगे। 28 जून को सदन की बैठक में प्रस्ताव लाकर इस पर सहमति बनेगी। यह पहली बार है जब नगर निगम इतना बड़ा आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि पिछले वर्ष ही तय कर लिया था कि जब निगम को 550 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलेगी तो दो करोड़ रुपये गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर खर्च किए जाएंगे। इसी के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रकाशोत्सव का आयोजन शहर व निगम में शामिल 13 गांवों में भी किया जाएगा। इसमें शबद कीर्तन, भंडारे के साथ ही विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में गुरुनानक देव के जीवन से जुड़ी झलकियों को दिखाया जाएगा, जिससे बच्चे भी उनके जीवन के बारे में बेहतर तरीके से जान सकें।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार होगा आयोजित
प्रकाशोत्सव पर राष्ट्रीय स्तर पर एक सेमिनार आयोजन करने का प्रस्ताव है। इसमें देश के विभिन्न गुरुद्वारों और अन्य प्रमुख लोगों को चंडीगढ़ में आमंत्रित किया जाएगा। इस सेमिनार में गुरुनानक देव की जीवनी से जुड़ी प्रमुख बातों पर चर्चा होगी। 12 नवंबर को सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर विशेष कार्यक्रम मनाने का भी प्रस्ताव है। यह सेमिनार दो से तीन दिन का भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेलीगेट्स को ले जाएंगे बाहर घुमाने

गुरुनानक देव के जीवन से जुड़ी प्रमुख बातें जानने के लिए डेलीगेट्स मणीकर्ण साहिब और सुल्तानपुर लोधी ले जाने का भी प्रस्ताव है। यहां गुरुनानक देव ने अपने जीवन का ज्यादातर समय बिताया था। डेलीगेट्स में स्कूल व कॉलेज के बच्चों को भी ले जाया जा सकता है।

शहर और गांवों में होगा दरबार व भंडारे का आयोजन
शहर व अलग अलग गांवों में गुरुनानक देव के दरबार का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन, कथा, प्रभात फेरी, लंगर के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक गतिविधियां की जाएंगी।

स्कूल व कॉलेज में लगेंगी वर्कशॉप, बनेंगे एक्टिविटी कलेंडर
कमिश्नर ने बताया कि कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है बच्चों को भी संस्कृति के प्रति जानकारी देना। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से वर्ष भर विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें गुरुनानक देव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें यादगार वॉल फ्रेम, पोस्टर, गुरुबाणी के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी जाएगी।

एक्टिविटी कलेंडर से बनाएंगे यादगार पल
इस पूरे आयोजन को यादगार पल के रूप में सहेजा जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान एक एक्टिविटी कलेंडर तैयार किया जाएगा, जिसमें कार्यक्रम में शामिल लोगों व बच्चों के फोटो होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed