{"_id":"57cc290e4f1c1ba930317280","slug":"gurpreet-guggi-made-new-convenor-of-aap-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":" आम आदमी पार्टी ने गुरप्रीत गुग्गी को बनाया पंजाब का संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने गुरप्रीत गुग्गी को बनाया पंजाब का संयोजक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Sep 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
आप नेता गुरप्रीत गुग्गी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडी से राजनीति में कदम रखने वाले गुरप्रीत गुग्गी को आम आदमी पार्टी के पंजाब का कन्वीनर वनाया गया है। बता दें कि पूर्व कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को हटाने के बाद से प्रदेश कन्वीनर का पद खाली था। सुच्चा सिंह छोटेपुर पर कथित स्टिंग में पैसे लेकर पंजाब चुनाव का टिकट देने का आरोप लगा है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने सुच्चा सिंह छोटेपुर को पंजाब के कन्वीनर पद से हटा दिया था।
गौरतलब है कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए हर पार्टी द्वारा अभी से ही ताकतवर और नए चेहरों को बड़ी जिम्मेंदारी देने में जुटी हुई है। गुरप्रीत गुग्गी को प्रदेश कन्वीनर बनाए जाने के बाद से प्रदेशभर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। बता दें कि नए कन्वीनर गुरप्रीत गुग्गी आज अमृतसर में 'बादल भगाओ-पंजाब बचाओ' नामक रैली कर रहे है।