{"_id":"603d5be08ebc3ec44552f45a","slug":"gurpreet-ghuggi-arrives-to-demonstrate-in-support-of-farmers-and-encourage-people-chandigarh-news-pkl405697991","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने व लोगों का हौसला बढ़ाने पहुंचे गुरप्रीत घुग्गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने व लोगों का हौसला बढ़ाने पहुंचे गुरप्रीत घुग्गी
विज्ञापन
प्रदशर्न करते हुए।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शनरत लोगों का हौसला बढ़ाने प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे। सेक्टर- 19 और 27 के लाइट प्वाइंट पर वह प्रदर्शन कर रहे युवाओं, बच्चों और लोगों से मिले। इस दौरान वहां मौजूद कुछ कांग्रेसी नेता भी उनके साथ साथ चलने लगे। इस पर प्रदर्शनकारियों ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं है। घुग्गी किसान समर्थकों से मिलने आए हैं। आप कृपया दूरी बनाएं। इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने दूरी बना ली।
सेक्टर 19 और 27 के लाइट प्वाइंट पर सेक्टर 18, 19, 20, 8 और 27 के युवा, बच्चे और बुजुर्ग शाम को किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं। लगभग एक महीने से यह प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार शाम को करीब साढ़े छह बजे पॉलीवुड के कलाकार गुरप्रीत घुग्गी उनका हौसला बढ़ाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने किसानों के मुद्दे और बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। नौजवान किसान एकता की तरफ से यह प्रदर्शन संचालित किया जा रहा है।
डूबते आंदोलन का सूरज राकेश टिकैत ने चढ़ाया: घुग्गी
कलाकार गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि 26 जनवरी को हुई दिल्ली हिंसा के बाद आंदोलन की फसल पर ओले पड़ गए थे। एक बार तो यूं लगा कि फसल बर्बाद हो जाएगी। लेकिन राकेश टिकैत ने रातों रात बाजी पलट दी। उन्होंने आंदोलन का सूरज चढ़ा दिया। आंदोलन की फसल फिर लहलहाने लगी। अब यह पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। घुग्गी ने बताया कि किसान नेताओं ने कहा था कि घूमने फिरने वाले चले गए। अब प्रदर्शन में सिर्फ किसान और उनके समर्थक हैं। घुग्गी ने कहा कि किसान आंदोलन हर हाल में कामयाब होगा। सब्र के साथ यह लड़ाई जारी रखने की जरूरत है। इस दौरान घुग्गी ने हाथ में किसान आंदोलन का झंडा लेकर चौक पर जा रहे लोगों को भी जागरूक किया।
विज्ञापन
बबला बोले-प्रदर्शन किसानों का है, कोई राजनीति नहीं हो रही
यह प्रदर्शन हम लोग मिलकर ही आयोजित कर रहे हैं। इसमें कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है। गुरप्रीत घुग्गी को कांग्रेस सदस्य भी प्यार करते हैं। इसलिए हो सकता है कि कुछ कार्यकर्ता उनके साथ फोटो खिंचाने चले गए हों। यह प्रदर्शन किसानों का है और इसमें किसानों का झंडा ही बुलंद किया जा रहा है। - देवेंद्र सिंह बबला, पार्षद, कांग्रेस