फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurpreet arrested, filed a sedition case, mohali news

देशद्रोह के मामले में गुरप्रीत गिरफ्तार, रिश्तेदार बोले- वो बिजनेसमैन है, आरोप निराधार

Sat, 08 Jul 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 08 Jul 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
Gurpreet arrested,  filed a sedition case, mohali news
देशद्रोह के मामले में गुरप्रीत गिरफ्तार
देशद्रोह और समाज में नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए गुरप्रीत सिंह को सोहाना पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से आरोपी का पांच दिन का रिमांड मांगा। लेकिन, बचाव पक्ष के वकीलों के आगे पुलिस की एक दलील नहीं चली। इसके बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-80 निवासी गुरप्रीत सिंह पहले एक सीनियर अकाली नेता का सेक्रेटरी भी रहा चुका है। अदालत में बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि गुरप्रीत सिंह का शाहीमाजरा में प्रिंटिंग का बिजनेस है। वह चार साल से जम्मू-कश्मीर की एक कंपनी एसके पब्लिसिटी का काम कर रहा था।
विज्ञापन


वहीं, गुरप्रीत सिंह ने उसी फर्म के आर्डर पर यह पोस्टर तैयार किए थे। उसपर लगाए गए आरोप गलत हैं। वहीं, गुरप्रीत के रिश्तेदार दविंदर पाल सिंह ने बताया कि उनके रिश्तेदार को गलत तरीके से फंसाया गया है। गुरप्रीत को पुलिस ने चार जुलाई को हिरासत में ले लिया था। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत बिजनेसमैन है उस पर लगाए जा रहे आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि सोहाना थाने की पुलिस ने गुरप्रताप सिंह, जगदीप सिंह उर्फ बाबा जग्गा सिंह, जगजीत सिंह निवासी न्यूयार्क, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, हरप्रनीत सिंह निवासी नानक नगर जम्मू, गुरप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-80 मोहाली के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए 153ए, 153बी और 120बी के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर एतराज योग्य पोस्टर लगे हुए हैं। इन पर ‘आजादी ही हल 2020 पंजाब इंडिपेंडेंस रिफरेडम’ लिखा हुआ था।


इन पोस्टरों को लगवाने के पीछे विदेश में बैठे कुछ लोग लालच देकर गुरप्रीत सिंह को गुमराह कर रहे थे और देश के विरुद्ध इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि हिन्दू-सिखों में आपसी तकरार पैदा करने और पंजाब का माहौल खराब करने के मकसद से यह पोस्टर लगाए गए थे। पुलिस ने केस दर्ज करके गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed