फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurnazar spreads the magic of his voice

आइकॉनिक वीक : गुरनजर ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू

Wed, 09 Mar 2022 10:47 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Gurnazar spreads the magic of his voice
चंडीगढ़। आइकॉनिक वीक के चौथे दिन बुधवार को शहर में तीन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से कई लोगों को वन विभाग ने फॉरेस्ट टूर कराया। शाम को सेक्टर-17 के प्लाजा में पंजाबी गायक गुरनजर ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। प्लाजा में कई वर्षों के बाद किसी म्यूजिकल इवेंट का आयोजन किया गया। इससे लोग काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे वन विभाग ने शहर के पक्षी वन्यजीव अभयारण्य, मयूर पार्क, बोटेनिकल गार्डन, नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर और बटरफ्लाई पार्क में लोगों के लिए विशेष भ्रमण का आयोजन किया गया। शाम को टैगोर थिएटर में नाटक का आयोजन किया गया, लेकिन वीक के चौथे दिन का मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-17 के प्लाजा में हुआ म्यूजिकल इवेंट रहा। पंजाबी गायक गुरनजर ने हाय मेरा दिल, कोई वी नहीं, पिंजरा, इजहार समेत कई गाने गाए। प्लाजा में कई वर्ष पहले हर हफ्ते म्यूजिकल इवेंट्स का आयोजन किया जाता था, लेकिन कुछ वर्ष पहले इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद सिर्फ लेजर वैली और कलाग्राम में गायकों को बुलाया जाता है, लेकिन आइकॉनिक वीक के दौरान प्लाजा पर फिर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इससे लोग भी काफी उत्साहित दिखे और गुरनजर की आवाज की सभी ने जमकर तारीफ की। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम 13 मार्च तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में होंगे।
विज्ञापन

आज होंगे ये कार्यक्रम
सुबह 6 बजे: सुखना लेक पर मॉर्निंग रागा
सुबह 7 से 8.30 बजे: सेक्टर-17 में योग कार्यक्रम
सुबह 7 से 10 बजे : सुखना लेक पर सर्किट वॉक
साढ़े 10 बजे : विशेष बच्चों के लिए हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस की सवारी
साढ़े 10 बजे से 12 बजे : सेक्टर-11सी के आईटीआई वुमेन में क्विज कंपटीशन
शाम 6 बजे : टैगोर थिएटर में परंपरा क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट ईवनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed