डेरा प्रेमियों के आगे झुकी सरकार, थियेटर्स में चलेगी MSG-2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में डेरा प्रेमियों का बवाल खत्म हो गया है। सरकार ने उन्हें एमएसजी-2 थियेटर्स में चलाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद रात को 1 बजे डेरा प्रेमियों ने ट्रैक खाली कर दिया और आज सवेरे से जिंदगी फिर से पटरी पर दौड़ने लगी।
बठिंडा एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर डेरा प्रेमियों को आश्वासन दिया कि कहीं पर आज तो कहीं पर 23 सितंबर तक एमएसजी-2 को चला दिया जाएगा। इतना सुनने के बाद डेरा प्रेमी खुश हो गए और अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया।
बता दें कि गुरमीत राम रहीम की एमएसजी-2 को थियेटरों में न चलाए जाने से खफा होकर डेरा प्रेमी पिछले दो दिन से पंजाब में रेलवे ट्रैक पर डटे थे। इसके चलते रेलवे को काफी नुकसान हुई। ट्रेनों की रफ्तार थमने से जिंदगी थमी रही।
31 ट्रेंने रद्द करनी पड़ी, 22 का रूट बदलना पड़ा
एमएसजी-2 को सिनेमाघरों में दिखाए जाने की मांग को लेकर डेरा समर्थर्क दो दिन से ट्रैक पर डटे थे। बीते दिन बरसात के बावजूद डेरा प्रेमियों ने जगह-जगह रेलवे ट्रैक और सड़कों को जाम किया।
इसके कारण बठिंडा और संगरूर से गुजरने वाली करीब 87 ट्रेनें प्रभावित हुईं। जबकि फिरोजपुर डिवीजन की 36 और अंबाला डिवीजन की 31 ट्रेनें रद्द कर दी गईँ।
लगभग 42 ट्रेनों के रूट डायवर्ट और छह को शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया। यातायात व्यवस्था ठप होने के कारण पंजाब और हरियाणा के यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खासतौर पर सीसेट देने वाले परीक्षार्थयों को। हालांकि रविवार देर रात अंबाला-लुधियाना ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन जारी हो गया है। लेकिन अंबाला-बठिंडा रूट अब भी प्रभावित है।
लुधियाना में डेरा प्रेमियों ने दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डेरा प्रेमियों को समझाने की कोशिश की।