{"_id":"5c38f193bdec2273371b8b55","slug":"gurmeet-ram-rahim-disquieting-after-big-decision-in-ramchandra-chhatrapati-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी करार देने के बाद सिर पकड़कर बैठा रहा राम रहीम, खाना भी किया कम, बैरक में लगा रहा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषी करार देने के बाद सिर पकड़कर बैठा रहा राम रहीम, खाना भी किया कम, बैरक में लगा रहा चक्कर
Sat, 12 Jan 2019 01:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : self
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में दोषी ठहराने के बाद राम रहीम करीब चार मिनट तक सुनारिया जेल में सिर पकड़कर बैठा रहा। वहीं, तीसरे दिन भी बहुत कम खाना खाया। सूत्र बताते हैं कि रात में वह अपनी बैरक में चक्कर लगाता रहा। सूत्रों के अनुसार, सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम पिछले तीन दिनों से बहुत कम भोजन कर रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीबीआई की कोर्ट से दोषी ठहराने के बाद वह काफी देर तक परेशान रहा। करीब चार मिनट तक सिर पकड़कर जमीन पर बैठा रहा। उसकी यह दशा देखकर एक जवान ने उसका हालचाल पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। तबीयत खराब होने की आशंका के चलते अस्पताल की टीम ने जेल में ही उसके स्वास्थ्य की जांच की। दिन में भी उसका मेडिकल चेकअप किया गया था।
विज्ञापन
राम रहीम की हालत बिगड़ने की उड़ी अफवाह
दोषी करार देने से पहले ही सुबह करीब दस बजे पीजीआई के डॉक्टरों की टीम सुनारिया जेल पहुंची। डॉक्टरों के टीम के पहुंचने की सूचना पर राम रहीम की तबीयत बिगड़ने की अफवाह फैल गई। हालांकि, रुटीन प्रक्रिया के तहत पेशी से पूर्व पीजीआई के डॉक्टरों को बुलाया गया था। जेल प्रशासन ने राम रहीम की हालत बिगड़ने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन