फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurmeet ram rahim complete 40 days in Rohtak Jail

राम रहीम को रास आने लगी जेल की दाल-रोटी, 40 दिन में 6 किलो वजन घटा

Sun, 08 Oct 2017 09:08 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Oct 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Gurmeet ram rahim complete 40 days in Rohtak Jail
Ram Rahim - फोटो : File Photo
डेरे में शानो-शौकत केसाथ रहने वाले डेरामुखी को अब जेल की आबोहवा रास आ रही है। डेरामुखी का वजन करीब छह किलो घट गया है। हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद थोड़ी चिंता बढ़ी है, लेकिन अब यह चिंता अधिक नहीं रह गई है, क्योंकि जेल में 40 दिन पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन


हनीप्रीत की गिरफ्तारी की खबर भी जेल के ही कुछ लोगों से लगी है। सूत्रों के मुताबिक इस जिस समय डेरामुखी को जेल हुई थी, उस समय वजन करीब 90 किलोग्राम था, जो कि अब 84 किलो पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


40 दिन का समय पूरा होने के बाद डेरामुखी को जेल के भीतर अब दाल रोटी भी रास आ रही है। शुरुआती दौर में डेरामुखी को जेल की यह दाल रोटी नहीं भा रही थी। तरह-तरह के पकवानों का शौकीन डेरामुखी अब जेल में अधिकारियों की ओर से दिया गया कामकाज भी कर रहा है। डाइट कंट्रोल और बिना एसी की जेल में पसीना आने के कारण भी वजन काफी हद तक घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह चल रही हैं दवाएं

Gurmeet ram rahim complete 40 days in Rohtak Jail
Ram Rahim - फोटो : File Photo
एम्स के डाक्टरों के पैनल पर यह चल रही हैं दवाएं
डेरामुखी की दवाएं एम्स के डाक्टरों के पैनल की ओर से निर्धारित डोज केमुताबिक ही चल रही हैं। पहले इन दवाओं की डबल डोज चल रही थी। अब राहत मिलने के बाद सिंगल डोज कर दी गई है।

यह चल रही हैं दवाएं
हाई ब्लड प्रेशर के लिए : केल्कीसिटीन
शुगर के लिए:            मेेडफार्मिन
एसिडिटी के लिए:        सिपराजोल

हनीप्रीत को नहीं आ रहा स्वाद
इसे डेरे के साम्राज्य की चिंता कहें या शाही ठाठ-बाठ की आदत कि  पंचकूला पुलिस लाकअप में बंद हनीप्रीत को अभी तक पुलिस खाने का स्वाद आना शुरू नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत हल्का फुल्का खाना ही खा रही है। परेशानी के कारण हनीप्रीत की भूख प्यास गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed