फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurmeet ram rahim case live updates

साध्वी यौन शोषण केस में राम रहीम पर फैसला कल, तीन राज्यों में 72 घंटे के लिए इंटरनेट बैन

Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim case live updates
Ram Rahim sexual harassment case
साध्वी यौन शोषण केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है। इससे पहले पढ़िए वीरवार दिन भर का घटनाक्रम...
विज्ञापन


-राम रहीम पर फैसला आने से पहले पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए हरियाणा सरकार, पुलिस व केंद्र सरकार फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि हालात काबू करने में हरियाणा पुलिस फेल साबित हो रही है तो क्यों न हरियाणा के डीजीपी को डिसमिस कर दिया जाए।
विज्ञापन


-फैसले से पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तत्काल प्रभाव से इंटरनेट बंद कर दिया गया है। गृह सचिव राम निवास ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह सेवाएं 72 घंटे के लिए बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फैसले से पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पूरी तरह से थम गया है। इंटरनेट बंद कर दिया गया है, वहीं ट्रेनें और बसें भी रोक दी गई हैं। रेलवे ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जाने वाली 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें से छह ट्रेनें आज की हैं।

-वहीं पंचकूला में सड़कों पर डटे लाखों समर्थक हैं। 5 राज्यों में हाईअलर्ट, हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ में धारा 144, तनाव में पुलिस और सरकार। चाक चौबंद सुरक्षा।

-हरियाणा में पुलिस जवानों के साथ साथ अर्धसैनिक बलों की 53 कंपनियां। पंजाब में 75 कंपनियां और चंडीगढ़ की सुरक्षा के लिए 5000 जवान।

gurmeet ram rahim case live updates
Ram Rahim Rape case verdict
-गुरमीत राम रहीम ने फेसबुक पर पोस्ट करके कहा कि वे शुक्रवार को कोर्ट में पेश होंगे। उन्होंने कहा कि सभी शांति बनाए रखें, हम कानून का सम्मान करते हैं और करते रहेंगे।

-हालात को देखते हुए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी कर दी गई है। 12 आईपीएस अधिकारी केवल पंचकूला में हालातों की निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं।

-सरकार ने पुलिस की छुट्टियां पहले से ही रद्द कर दी हैं। बुधवार को डीसी एसडीएम, सभी एचसीएस अधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों और रेल अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

-साथ ही रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी हैं। निजी गन हाउसों को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब में वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात 1000 पुलिसकर्मियों को हटाकर फील्ड में तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं।

gurmeet ram rahim case live updates
Ram rahim issue
-चंडीगढ़ के पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से जुड़े बार्डर मार्गों पर भी एरिया थाना प्रभारियों व एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स व चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को यहां स्पेशल ड़यूटी पर तैनात रखा जाएगा।

-बीएसएफ ने पाक बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर श्री हरमंदिर साहिब समेत सभी धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी बढ़ाई गई है।

-यूटी प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम को 25 अगस्त के लिए अस्थायी जेल बनाने के आर्डर किए गए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर 10 हजार तक हुड़दंगियों को यहां बंदी बनाकर रखा जा सके। 25 अगस्त को स्टेडियम के इर्द-गिर्द करीब 250 से 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

-सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में हालात बिगड़ने के डर से फतेहाबाद जिले में 25 और 26 अगस्त को होने वाली कई शादियों की तारीख बदल दी गई है। कई लोगों के यहां तो शादियों के कार्ड तक बंट चुके थे। अचानक गुरमीत राम रहीम के केस की बात पता लगी तो हमने शादी 27 अगस्त तक बढ़ा दी, ताकि कोई दिक्कत न हो।

gurmeet ram rahim case live updates
Ram Rahim Rape case verdict
-हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम एवं हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में शिफ्ट अटेंडेंट के पद के साक्षात्कार व लिखित परीक्षा अब 3 से 4 सितंबर को लेगा। 28 व 29 अगस्त के साक्षात्कार कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

-कर्मचारी चयन आयोग ने वन विभाग में डिप्टी रेंजर, कृषि विभाग में कृषि निरीक्षक व कृषि निरीक्षक (मृदा संरक्षण) के पदों के साक्षात्कार से पूर्व उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच अब पहली सितंबर को करने का निर्णय लिया है।

-स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सा तथा अर्ध-चिकित्सा अमले की छुट्टियां 30 अगस्त तक रद्द कर दी हैं। सभी सिविल सर्जनों को महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं ने पत्र जारी कर निर्देश दे दिए हैं। अवकाश पर चल रहे अधिकारी या कर्मचारियों को तुरंत वापस बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed