फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurinder Singh held Bihar to a score of 115

गुरिंदर सिंह ने बिहार को 115 के स्कोर पर रोका

Fri, 20 Dec 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gurinder Singh held Bihar to a score of 115
चंडीगढ़। क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में चल रणजी ट्रॉफी के मुकाबले चंडीगढ़ और बिहार की टीम के बीच खेले जा रहे हैं। मैच के तीसरे दिन चंडीगढ़ के गेंदबाज गुरिंदर सिंह की ओर से बिहार की 6 विकेट चटकाने की बदौलत मेजबान चंडीगढ़ ने बिहार के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्राफी में नई जान डाल दी है। इस मैच के तीसरे दिन वीरवार को गुरिंदर सिंह ने बिहार के मिडल और लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और चौथे दिन के लिए रोमांच पैदा कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले वीरवार की सुबह मैच करीब डेढ घंटा देरी से शुरू हुआ। एक विकेट के नुकसान पर 6 रनों से आगे खेलते हुए बिहार को सबसे पहला छटका जसकरनदीप सिंह ने दिया था, जब उन्होंनें इंद्रजीत कुमार को 18 के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद गेंदबाजी से करिशमा दिखाने आए अनिरुद्ध कंवर ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए। कंवर ने 16वें ओवर में सबसे पहले रहमतुल्लाह (5) और उसके बाद शशि राठौड को (0) शून्य पर आउट किया। 12 ओवर के बाद, गुरिंंदर सिंह का कहर बरपा, जब उन्होंने विकास रंजन को 4 रन पर आउट किया। लेकिन दूसरा छोर बबूल कुमार
विज्ञापन

ने संभाले रखा।
गुरिंदर सिंह ने 36वें ओवर में जब बिहार के कप्तान आशुतोष अमन को 9 रन पर आउट किया तो बिहार की मानो कमर ही टूट गई। इसी स्पैल में गुरिंदर सिंह ने आखिरी बल्लेबाजों में विवेक कुमार (2), शिवम कुमार (7) और समर कादरी (0) को आउट कर चंडीगढ़ की राह आसान बनाई। गुरिंदर ने जब पारी का आखिरी विकेट बबूल कुमार के रुप में लिया तो बिहार 50वें ओवर में 115 रनों पर ढेर हो गई। 24 रन देकर गुरिंदर सिंह ने 6 विकेट चटकाए, जबकि अनिरुद्ध कंवर और जसकरनदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पारी में बिहार बिना विकेट खोए 4 रन ही जुटा पाया था कि मैच अधिकारियों को खराब रोशनी के कारण मैच रोकना पड़ा था और इसके बाद दिन के खेल की पारी समाप्ति की घोषणा कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed