फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurdaspur loksabha election, captain sandeep sandhu appointed sunil jakhar incharge

गुरदासपुर चुनावः कैप्टन संधू ने संभाली जाखड़ की कमान, अमृतसर में दिलाई थी जीत

Mon, 25 Sep 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Sep 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
gurdaspur loksabha election, captain sandeep sandhu appointed sunil jakhar incharge
सुनील जाखड़
कांग्रेस ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के सियासी सचिव कैप्टन संदीप संधू को गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव की कमान सौंपी है, इन्होंने अमृतसर में जीत दिलाई थी। कैप्टन संधू को कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ का चुनाव इंचार्ज बनाया गया है। चुनाव के लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कैप्टन संधू इससे पहले 2014 में अमृतसर लोकसभा चुनाव में भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन


भाजपा के दिग्गज अरुण जेटली को हराने में कैप्टन संधू की रणनीति की प्रमुख भूमिका थी। इसी के मद्देनजर सीएम ने उन्हें जाखड़ के चुनाव की कमान सौंपी है, क्योंकि यह उपचुनाव राज्य सरकार की प्रतिष्ठा का सवाल है। ऐसे में सीएम किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। कांग्रेस इस चुनाव में सरकार से लेकर संगठन तक सभी को झोंकने की तैयारी कर रही है। ऐसे में कैप्टन संधू ही सबसे उपयुक्त व्यक्ति थे, जो विधायकों और दूसरे नेताओं केसाथ तालमेल कर सकते थे।
विज्ञापन


सरकार बनने से भी पहले सीएम ने कैप्टन संधू को प्रदेश महासचिव बना कर कांग्रेस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी थी। तब से राज्य भर से आने वाले वर्करों की समस्याओं से लेकर विधायकों से तालमेल की जिम्मेदारी उन्हीं के पास है। कांग्रेस ने चुनाव में पूरी ताकत लगाने की तैयारी की है। गुरदासपुर सीट में पड़ने वाले हर विधानसभा हलके की जिम्मेदारी एक मंत्री को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही हर विधानसभा हलके में पांच विधायकों और पांच प्रदेश पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह लोग उसी हलके में रह कर प्रचार को रफ्तार देंगे। सोमवार को सभी की ड्यूटियां लगा दी जाएंगी। दो कैबिनेट मंत्री तो गुरदासपुर लोकसभा हलके के ही हैं। गुरदासपुर सीट के नौ विधानसभा हलकों में से सात पर कांग्रेस और एक-एक पर शिअद व भाजपा काबिज हैं। सात विधायकों के अलावा दो हारे कैंडिडेट को प्रमुख तौर पर उनके हलकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed